आज पेट्रोल-डीजल के साथ ही दर्ज की गई सोने-चांदी में भी गिरावट

आज पेट्रोल- डीजल के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि, पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
आज पेट्रोल-डीजल के साथ ही दर्ज की गई सोने-चांदी ने भी गिरावट
आज पेट्रोल-डीजल के साथ ही दर्ज की गई सोने-चांदी ने भी गिरावटSyed Dabeer Hussain - RE

Gold-Silver Prices : इस नए साल 2021 की शुरुआत से ही देश में महंगाई आसमान छू रही है। साल की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके बावजूद भी सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें गिरी हैं। वहीं, नए साल में पहली बार ऐसा हुआ कि, पेट्रोल- डीजल और सोने की कीमतों में एक साथ गिरी हों। जी हाँ, आज पेट्रोल- डीजल के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि, पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जिससे गहने खरीदने का मन बना रही औरतों को काफी फायदा हुआ है। वहीं, आज एक बार फिर सोने -चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

भारत में बढ़ रहे इस महंगाई के दौर में बुधवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज बाजार सोने की कीमतों में 149 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद सोने की कीमतें गिरकर 44,000 रुपये पर पहुंच गई हैं। जबकि, इससे पहले तक सोने की न्यूनतम कीमत 44740 रुपये और अधिकतम कीमत 45040 रुपये के स्तर पर थी। इसके साथ ही, गिरावट दर्ज होने से देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम वाला शुद्ध सोना अब 44,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें आज मामूली सी बढ़ी है और बढ़कर यह कीमतें 1,729 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं ।

चांदी की कीमतें :

सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतें भी 866 रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से लुढ़का है। जिससे बुधवार को चांदी की कीमतें 64,607 रुपये प्रति किलोग्राम पर नजर आ रही है। जबकि, इससे पहले तक चांदी के मई वायदा कारोबार में उतार चढ़ाव देखा गया था, और चांदी की कीमतों में आखिरी वार में 220 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा आज अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, बिना बदलाव के यह कीमतें 25.12 डॉलर प्रति औंस पर ही बरकरार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com