सोने-चांदी की कीमतों में लगातर दूसरे दिन गिरावट से महिलाएं हुईं खुश

आज सोने-चांदी की कीमतों में लगातर दूसरे दिन गिरावट दर्ज होने से गहने खरीदने का मन बना रही महिलाओं में काफी खुशी के लहर देखी गई है।
सोने-चांदी की कीमतों में लगातर दूसरे दिन गिरावट से महिलाएं हुईं खुश
सोने-चांदी की कीमतों में लगातर दूसरे दिन गिरावट से महिलाएं हुईं खुशSocial Media

Gold-Silver Prices : इस साल 2021 में भले ही देश में कितनी ही महंगाई क्यों न बढ़ी हो, लेकिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों के मामले में यह साल काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। जबकि, नए साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। हालांकि, पिछले दो दिनों में पेट्रोल- डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आज सोने-चांदी की कीमतों में भी लगातर दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज होने से गहने खरीदने का मन बना रही महिलाओं में काफी खुशी के लहर देखी गई है।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

भारत में बढ़ रहे इस महंगाई के दौर में शुक्रवार को सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज बाजार सोने की कीमतों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 160 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद सोने की कीमतें गिरकर 44,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि, इससे पहले तक सोने की कीमत 44,920 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। इसके साथ ही, 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम वाला शुद्ध सोना अब 155 रुपए की गिरावट के साथ 35,190 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 35,345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतें :

सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतें भी 700 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से लुढ़का है। जिससे शुक्रवार को चांदी की कीमतें 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर नजर आ रही है। जबकि, इससे पहले तक चांदी के मई वायदा कारोबार में उतार चढ़ाव देखा गया था, और चांदी की कीमतों में आखिरी वार में 65,700 रूपये प्रति किलो पर थी। बता दें, सोने के साथ ही सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी सप्ताह में 4 दिन गिरावट देखने को मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com