अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत में दर्ज हुई गिरावट से महिलाएं खुश

साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई बार सोने-चांदी में बढ़त भी दर्ज हो चुकी है। परंतु अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत में दर्ज हुई भारी गिरावट से महिलाएं खुश नजर आईं।
अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत में दर्ज हुई गिरावट से महिलाएं खुश
अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत में दर्ज हुई गिरावट से महिलाएं खुशSyed Dabeer Hussain - RE

Gold-Silver Price : जहां, देश में कोरोना के चलते आई महंगाई के बीच पहले ही LPG, CNG-PNG और पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। पिछले साल की तरह ही यह साल भी काफी महंगा साबित होना शुरू हो गया है, लेकिन इन सब के बीच फिलहाल राहत की बात यह है कि, सर्राफा बाजार में अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई बार सोने-चांदी में बढ़त भी दर्ज हो चुकी है। परंतु अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत में दर्ज हुई भारी गिरावट से महिलाएं खुश नजर आईं।

सोने बकी कीमत में दर्ज हुई गिरावट :

बैसे तो सोना काफी शुभ माना ही जाता है, लेकिन हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन सोने खरीदने का अलग ही महत्व है। वहीं, आज देशभर में अक्षय तृतीया के के मौके पर शहर शहर में महिलाएं सोना खरीदती है। वहीं, आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज होने के बाद अक्षय तृतीया के पावन मौके पर सोने की खरीदारी बढ़ती नजर आई। अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की कीमत में 2.14% तक की ग‍िरावट दर्ज हुई है। हालांकि, आज लगातार तीसरा द‍िन है जब सोने और चांदी की कीमतें गिरी है। MCX पर देखा जाए तो आज मंगलवार को सोने की कीमत में 2.13% की गिरावट दर्ज होने के बाद यह कीमत घटकर 50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नजर आई।

चांदी में भी दर्ज हुई गिरावट :

बता दें, आज अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी भरी गिरावट देखी गई है। इस प्रकार आज चांदी में 2.14% की भारी गिरावट दर्ज हुई और चांदी ग‍िरकर 62,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके अलावा IBJA की वेबसाइट पर तो अक्षय तृतीया के दिन नए रेट जारी ही नहीं क‍िए गए है। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 2 मई को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरावट के बाद 51336 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि, 22 कैरेट सोना 51130 और 20 कैरेट गोल्‍ड 47024 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर नजर आया।

टूटा दो महीने का र‍िकॉर्ड :

सोने की कीमत में दर्ज हुई गिरावट के बाद आज दो महीनों का र‍िकॉर्ड टूट गया है। उधर चांदी में आई गिरावट के बाद 999 प्‍योर‍िटी वाली चांदी की कीमत 62950 प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर नजर आई। जबकि, सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ने प‍िछले दो महीने का र‍िकॉर्ड तोड़ा है। IBJA के अनुसार इससे पहले 28 फरवरी 2022 को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज होने के बाद वह 50696 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर नजर आई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com