सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन दर्ज हुई गिरावट, चांदी भी लुढ़की

दिवाली के बाद सोने-चांदी में गिरवाट से महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। वहीं, आज लगातार दूसरे दिन में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, चांदी में आज गिरावट दर्ज की गई है।
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन दर्ज हुई गिरावट, चांदी भी लुढ़की
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन दर्ज हुई गिरावट, चांदी भी लुढ़कीSocial Media

Gold-Silver Prices Fall : जहां, देश में कोरोना के चलते चारों तरफ महंगाई बढ़ रही हैं। जिसके चलते यह साल लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। इस साल के पहले महीने से ही देश में लगभग सभी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। जबकि, इस दौरान सर्राफा बाजार में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब दिवाली के बाद सोने-चांदी में गिरावट से महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। वहीं, आज लगातार दूसरे दिन में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, चांदी में आज गिरावट दर्ज की गई है।

सोने-चांदी में गिरावट :

यदि आप त्यौहार के सीजन में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि, आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बीते दिन चांदी में चमक देखने को मिली थी। इस गिरावट के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने चांदी के दाम दो महीनें की रिकार्ड बढ़ोतरी के बाद आज 0.04% यानी 18 रुपये तक गिर गए। इस गिरावट के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज के सोने की कीमतें 48,000 प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंची है। जबकि, आज चांदी की कीमत में भी 0.11% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 64,810 रुपये पर ट्रेंड करती नजर आई।

अलग-अलग हो सकती हैं सोने-चांदी की कीमतें :

जानकारी के लिए बता दें, सोने की ज्वैलरी की कीमत देश के अलग-अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती हैं क्योंकि, हर राज्य अपने हिसाब से धातु पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty), स्टेट टैक्स (State Tax) और मेकिंग चार्जेज (Making Charges) लगाता है और इनके हिसाब से सोने-चांदी की कीमतें बदहाल हो जाती हैं। बता दें, सोमवार को 'मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में गोल्ड फ्यूचर में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई थी। इस बढ़त के बाद MCX पर सोना 48,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। जबकि, चांदी 64,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई थी। अगर महानगरों में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो -

  • नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत - 45,270 रुपये

  • मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत - 47,040 रुपये

  • चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत - 45,270 रुपये

  • कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत - 47,520 रुपये

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com