इस महीने एक बार फिर दर्ज की गई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट

छठ जैसे महापर्व पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज होने से महिलाओं में काफी ख़ुशी देखी जा रही है। हालांकि, आज चांदी में बढ़त दर्ज की गई है।
इस महीने एक बार फिर दर्ज की गई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
इस महीने एक बार फिर दर्ज की गई सोने-चांदी की कीमत में गिरावटSocial Media

Gold-Silver Prices : जहां, देश में कोरोना के चलते चारों तरफ महंगाई बढ़ रही है। जिसके चलते यह साल लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। इस साल के पहले महीने से ही देश में लगभग सभी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, जब दिवाली के मौके पर सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरवाट से खुशखबरी दी। वहीं, अब छठ जैसे महापर्व पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज होने से महिलाओं में काफी ख़ुशी देखी जा रही है। हालांकि, आज चांदी में बढ़त दर्ज की गई है।

सोने में गिरावट चांदी में चमक :

यदि आप छठ जैसे महापर्व पर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि, आज शुक्रवार को छठ पूजा पर सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, चांदी में चमक देखने को मिली है। इस प्रकार इस गिरावट के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोनेकी कीमत आज 0.29% गिरावट के बाद 49,075 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि, आज चांदी की कीमत में भी 0.25% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 66,797 रुपये पर ट्रेंड करती नजर आई।

अलग-अलग हो सकती हैं सोने-चांदी की कीमतें :

जानकारी के लिए बता दें, सोने की ज्वैलरी की कीमत देश के अलग-अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती हैं क्योंकि, हर राज्य अपने हिसाब से धातु पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty), स्टेट टैक्स (State Tax) और मेकिंग चार्जेज (Making Charges) लगाता है और इनके हिसाब से सोने-चांदी की कीमतें बदहाल हो जाती हैं। बता दें, सोने की शुद्धता की जांच में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कुछ लोग 18 कैरेट सोने से भी गहने बनवाते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com