Goldman Sachs
Goldman SachsRaj Express

गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के लिए निफ्टी का लक्ष्य बढ़ाया- 23,500 तक जा सकता है बीसई का निफ्टी

वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने इस साल निफ्टी के लिए 23,500 अंक का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले निफ्टी के लिए 21,800 अंक का लक्ष्य तय किया था।

हाईलाइट्स

  • गोल्डमैन सैक्स ने निफ्टी को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किया

  • दिसंबर में फेडरल रिजर्व के ऐलान के बाद से माहौल में बदलाव हुआ

  • साल की तीसरी तिमाही में कटौती कर सकता है भारतीय रिजर्व बैंक

राज एक्सप्रेस। वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने इस साल निफ्टी के लिए 23,500 अंक का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले गोल्डमैन सैक्स ने एनएसई बेंचमार्क निफ्टी के लिए 21,800 अंक का लक्ष्य तय किया था। गोल्डमैन सैक्स ने उस समय ग्लोबल ग्रोथ कम रहने, चाइनीज ग्रोथ में सुस्ती, ऊंची ब्याज दरों और भूराजनीतिक मोर्चे पर अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए यह तय किया था। हालिया घटनाक्रम की वजह से ग्लोबल ग्रोथ और ब्याज दरों को लेकर माहौल अनुकूल बना है।

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में विस्तार से बताया है कि दिसंबर माह में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ऐलान के बाद से माहौल में बदलाव आया है। अमेरिका के लिए 2024 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 2.3 फीसदी कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती कर सकता है। ब्जाज दरों गिरावट का सीधा संबंध भारतीय शेयर बाजार की तेजी से होता है। इसे देखते हुए ही गोल्डमैन सैक्स ने निफ्टी को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किया है।

फर्म के अर्थशास्त्रियों के अनुसार कई अन्य देश भी ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। इसके तहत रिजर्व बैंक (आरबीआई) कैलेंडर ईयर 2024 की तीसरी तिमाही में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जबकि इससे पहले चौथी तिमाही में कटौती का अनुमान जताया गया था। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार 2024 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.2 फीसदी के आसपास रह सकती है।

भारत में विदेशी मुद्रा का भंडार भी पर्याप्त मात्रा में है। इसके अलावा करेंट एकाउंट डेफिसिट में भी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही शेयर बाजार में निवेश लगातार बढ़ रहा है। अर्थिक विकास दर के आंकड़े संतोषजनक हैं। गोल्मैन सैक्स का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास का क्रम आगे भी जारी रहने वाला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com