कोरोना संकट के बीच मदद के लिए आगे आईं IT कंपनी Google और Microsoft

भारत के ऐसे मुश्किल दौर में कई देश मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं, अब भारत की मदद के लिए कुछ अन्य IT सेक्टर की कंपनियों ने भी बीड़ा उठाने की ठान ली है।
कोरोना संकट के बीच मदद के लिए आगे आई IT कंपनी Google और Microsoft
कोरोना संकट के बीच मदद के लिए आगे आई IT कंपनी Google और MicrosoftSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज भारत में सबसे ज्यादा मौतें कोरोना महामारी हो जाने के बाद ऑक्सीजन की कमी होने के चलते हो रही है। कोरोना आज भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। भारत के एक नहीं दो नहीं बल्कि कई राज्य ऐसे हैं जो ऑक्सीजन की कमी से पैदा हुई परेशानी को झेल रहे हैं। हालांकि, भारत के ऐसे मुश्किल दौर में कई देश मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं, अब भारत की मदद के लिए कुछ अन्य IT सेक्टर की कंपनियों ने भी बीड़ा उठाने की ठान ली है।

यह IT कंपनियां आईं मदद के लिए आगे :

दरअसल, IT सेक्टर की जिन कंपनियों ने कोरोना से फैली महामारी के इस संकट में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, उन कंपनियों में अमेरिका की दिग्गज और बहुचर्चित कंपनियां Google और Microsoft शामिल हैं। इन दोनों ही कंपनियों के CEO ने भारत की मदद करने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। हालांकि, इस दौरान भारत की मदद के लिए अब तक कई देश व चर्चित हस्तियां मेडिकल ऑक्सीजन व अन्य संसाधनों की कमी को पूरा करने की बात कह चुकी हैं।

कंपनियों के ऐलान :

बताते चलें, भारत की मदद करने का ऐलान अमेरिका की IT कंपनियों में Google के CEO सुंदर पिचाई और Microsoft के CEO सत्य नडेला किया है। सुंदर पिचाई ने देश में कोरोना के चलते हुए पैदा हुए हालातों को लेकर दुःख जताते हुए मदद के लिए 135 करोड़ रुपये का फंड देने का ऐलान करते हुए कहा,

‘भारत में कोरोना संकट के कारण बिगड़ते हालात को देखकर चिंतित हूं। गूगल और इसके लोग भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपये फंड के तौर पर दे रहे हैं।’

सुंदर पिचाई, Google के CEO

Microsoft के CEO का ऐलान :

Microsoft के CEO सत्य नडेला ने भी भारत की मदद के लिए बड़ा ऐलान करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा,

'मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है। Microsoft राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा। साथ ही महत्वपूर्ण ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा।'

सत्य नडेला, Microsoft के CEO

गौरतलब है कि, वर्तमान समय में भारत के हालात किसी से नहीं छुपे है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारत के हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं। भारत में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें, भारत की मदद के लिए अब अमेरिका, फ्रांस और कनाडा  जैसे कई देश आगे आ चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co