Google ने Zomato और Swiggy पर लगाया गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का आरोप

Google ने Paytm के बाद अब Zomato और Swiggy दोनों फूड डिलिवरी करने वाली कंपनियों पर प्ले स्टोर की गाइडलाइंस के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
Google issued notice for Zomato and Swiggy
Google issued notice for Zomato and SwiggySocial Media

राज एक्सप्रेस। हाल ही में Google कंपनी ने Paytm कंपनी पर गूगल प्ले स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन करने का आरोप लगते हुए ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया था। वहीँ, अब अगला नंबर फूड डिलिवरी ऐप Zomato और Swiggy का नजर आ रहा है। क्योंकि, Google ने अब इन दोनों ही फूड डिलिवरी करने वाली कंपनियों पर प्ले स्टोर की गाइडलाइंस के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हालांकि, दोनों कंपनियों की ऐप्स को प्ले स्टोर से नहीं हटाया गया है।

Google ने फूड डिलिवरी ऐप्स पर आरोप :

दरअसल, दुनियाभर में बहुचर्चित तक कंपनी Google ने फूड डिलिवरी करने के लिए जानी जाने वाली 2 कंपनियों 'Zomato' और 'Swiggy' पर प्लेट स्टोर की गाइडलाइंस के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस बार google ने दोनों कंपनियों की ऐप्स को प्ले स्टोर से न हटाते हुए दोनों कंपनियों को नोटिस भेजा है। Google ने इस नोटिस के जरिए इन कंपनियों के गेमिंग फीचर्स को लेकर आपत्तियां जताई है। कंपनी के इस नोटिस पर फिलहाल Zomato कंपनी का बयान सामने आया है।

Zomato का बयान :

Zomato कंपनी ने Google कंपनी द्वारा भेजे गए नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया हैं कि, 'ये नोटिस सहीं नहीं है। हमारा बहुत छोटा सा ग्रुप है, हमने अपनी बिजनेस रणनीति को गूगल प्ले स्टोर की गाइडलाइंस के आधार par ही तैयार की थी और पहले ही कंपनी इन नियमों के अनुसार ढली हुई है। हम 'Zomato Premier League' को इसी वीक के लास्ट तक दूसरे प्रोग्राम से बदल देंगे।' उधर इस मामले में अभी तक Swiggy की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि खबरों की मानें तो, Swiggy कंपनी की Google से इस मामले पर चर्चा हो रही है।

ऐप्स कर रहीं गेमिफिकेशन फीचर्स का इस्तेमाल :

बताते चलें, IPL के मैच शुरू हो चुके हैं, इन मैच के लिए कई ऐप्स अपना गेमिफिकेशन फीचर्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जीके द्वारा इसकी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हो सके। बात दें, Paytm के बाद हुए मामले के बाद इस Paytm कंपनी ने Google पर उसकी नीतियों को लेकर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com