Google Pay में जल्द ही होंगे कई बड़े बदलाव

अगर आप भी Google Pay इस्तेमाल करते हैं, तो जरा रुकिए, ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Google Pay में जल्द कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
Google Pay will get new interface
Google Pay will get new interfaceSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांफर करने के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप मानी जाती है, Google Pay और अगर आप भी इसे इस्तेमाल करते हैं, तो जरा रुकिए, ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Google Pay में जल्द कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। Google कंपनी ने अपने Blog Post में इस बारे में जानकारी दी है।

क्या होंगे बदलाव :

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में Google की तरफ से पेमेंट के लिए नया स्टैंडर्ड इंटरफेस तैयार किया जा रहा है। जो कि, UI को Pixel फोन रखने वाले कुछ यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है। इसे जल्द ही कंपनी सबके लिए लागू कर देगी। Google Pay का beta अपडेट वर्जन पहले सिंगापुर और इंडियन यूजर्स के लिए मुहैया कराया जाएगा। बता दें यह अपडेट वर्जन एंड्राइड यूजर्स के साथ ही iOS (iPhone) यूजर्स के लिए भी होगा। Google ने ऐप के इंटरफेस को क्लीन और फ्लैक्सिबल बनाने की कोशिश की हैं। कंपनी ने इस इंटरफेस के लिए पूरी कोडिंग दोबारा की है।

क्या होगा नया ?

  • Google Pay में यूजर्स को नया इंटरफेस देखने को मिलेगा।

  • नए इंटरफेस में बॉटम टैब हटा दिया जाएगा

  • सभी नेविगेशन को Hamburger मेन्यू में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

  • नए होम पेज पर केवल पेमेंट कार्ड और लॉयल्टी कार्ड की स्क्रॉलिंग लिस्ट को रखा जाएगा।

  • Google Pay में बॉटम राइट कॉर्नर के फ्लोटिंग एक्शन बटन से नए पेमेंट कार्ड, लॉयल्टी प्रोग्राम, गिफ्ट कार्ड और ट्रांजिट टिकट्स को ऐड किया जाएगा।

  • Hamburger मेन्यू की एंट्री के द्वारा यूजर्स पेमेंट को रिऑर्डर कर सकेंगे।

  • नए इंटरफ़ेस में यूजर्स एक्सपायर पास की एक्टिविटी देख सकेंगे।

  • होम Menu के ऊपर की तरफ Add a new payment method का ऑप्शन मिलेगा।

  • कंपनी के अनुसार पेमेंट Method में भी बदलाव दिख सकते हैं।

भारत Google Pay के यूजर्स :

बताते चलें, भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है, इसलिए यहां, लगभग सभी ऐप इस्तेमाल करने वालों का यूजर्सबेस काफी बड़ा है। ज्ञात हो, Google Pay भारत में 18 सितंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। तबसे लेकर अब तक यह पेमेंट ऐप पूरी दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाना वाला ऐप बन गया है। इसे अब तक पूरी दुनिया में एक महीने के दौरान लगभग 10 मिलियन(1 करोड़) बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिर्फ भारत की बात करें तो भारत में इस ऐप के डाउनलोड्स की संख्या 78 लाख है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com