Google ने Play Store से की पॉपुलर ऐप्स की छटनी

गूगल ने ग्राहकों की परेशानी और के डाटा की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्ले स्टोर से 30 पॉपुलर ऐप्स (popular Apps) को डिलीट करने की खबर सामने आई है।
Google removed popular apps from Play Store
Google removed popular apps from Play StoreSyed Dabeer -RE

राज एक्सप्रेस। गूगल ने अपने प्ले स्टोर (Google Play Store) को समय-समय पर बदलता रहता है। कई बार आपने गूगल द्वारा प्ले स्टोर से ऐप्स हटाने से जुड़ी खबरें सुनी होगी। दरअसल, गूगल अपने प्ले स्टोर से ऐसे ऐप्स को हटाता है जो, या तो यूजर्स के लिए नुकसानदायक होती है या अननेसेसरी होती है। कई बार किसी ऐप पर बेन लगने पर गूगल एप्स को हटा देता है। वहीं अब गूगल द्वारा प्ले स्टोर से 30 पॉपुलर ऐप्स (popular Apps) को डिलीट करने की खबर सामने आई है।

क्यों की डिलीट :

जी हां, गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 30 पॉपुलर ऐप्स को हटा दिया है। इन ऐप्स में कई ब्यूटी ऐप्स भी शामिल हैं, जिनके द्वारा फोटोज पर ब्यूटी फिल्टर लगाकर उन्हें एडिट किया जाता था। हालांकि, गूगल ने ये ऐप्स ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए में एप्स में मौजूद मैलिशियस मैलवेयर (Malicious malware) के कारण डिलीट की है। बताते चलें, जिन स्मार्टफोन में यह ऐप पहले डाउनलोड है उनके फोन में यह पहले की तरह ही कार्य करती रहेंगी, हां, लेकिन अब नए यूजर्स इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। बता दें, वर्तमान में पूरी दुनिया में फिलहाल यह ऐप्स 2 करोड़ लोगों ने द्वारा डाउनलोड की गई है। यानि 2 करोड़ लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सबसे खतरनाक ऐप :

जानकारी के अनुसार, गूगल द्वारा हटाई गई इन सभी 30 ऐप्स मैलवेयर वाली थी। इनमें से भी सबसे ज़्यादा खतरनाक ऐप्स थर्ड-पार्टी सेल्फी ऐप्स को बताया जा रहा है। इस बारे में सिक्योरिटी रिसर्चर WhiteOps बताते हैं कि, यह ऐप्स यूज़र्स को एक प्रकार का धोका देती है। दरअसल, यह ऐप्स बिना यूजर्स की अनुमति लिए यूजर्स के किसी लिंक पर क्लिक करे बिना यूजर्स को दुनियाभर के फालतू और बेकार ऐड्स दिखाती है। साथ ही कई वेबसाइट भी खुद ओपन कर देती हैं। इन सब के चलते ग्राहकों को परेशान न होना पड़े इसलिए गूगल ने इन ऐप्स को हटाना उचित समझा है।

30 ऐप्स की लिस्ट :

WhiteOps ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें Google Play Store से हटाए गए इन 30 ऐप्स के नाम और कितने लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है। इसकी जानकारी दी गई है। WhiteOps ने बताया कि, इन ऐप्स को यूज़र्स डाउनलोड करने के बाद फोन से डिलीट नहीं कर पा रहे हैं। यह ऐप्स को यूज़र्स को बंडल में ऐड दिखाने के लिए तैयार की गई है। नीचे दिए गए नामों को देखते हुए एक बार अपने फोन में मौजूद ऐप्स को चेक करलें। यदि आपने इनमें से कोई भी डाउनलोड की है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।

  1. Yoriko Camera- 1 लाख

  2. Solu Camera-5 लाख

  3. Lite Beauty Camera-10 लाख

  4. Beauty Collage Lite-5 लाख

  5. Beauty and Filters camera-10 लाख

  6. Photo Collage and beauty camera-1 लाख

  7. Gaty Beauty Camera-5 लाख

  8. Pand Selife Beauty Camera -50 हज़ार

  9. Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera- 10 लाख

  10. Benbu Seilfe Beauty Camera- 10 लाख

  11. Pinut Selife Beauty and Photo Editor -10 लाख

  12. Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera -5 लाख

  13. Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera-10 लाख

  14. Selife Beauty Camera and Photo Editor-1 लाख

  15. Fog Selife Beauty Camera- 1 लाख

  16. First Selife Beauty Camera and Photo Editor- 50 लाख

  17. Vanu Selife Beauty Camera - 1 लाख

  18. Sun Pro Beauty Camera- 10 लाख

  19. Funny Sweet Beauty Camera- 5 लाख

  20. Little Bee Beauty Camera- 10 लाख

  21. Beauty Camera and Photo Editor Pro- 10 लाख

  22. Grass Beauty Camera- 10 लाख

  23. Ele Beauty Camera- 10 लाख

  24. Flower Beauty Camera - 1 लाख

  25. Best Selfie Beauty Camera- 10 लाख

  26. Orange Camera- 5 लाख

  27. Sunny Beauty Camera - 10 लाख

  28. Pro Selfie Beauty Camera -5 लाख

  29. Selfie Beauty Camera Pro - 10 लाख

  30. Elegant Beauty Cam-2019 -50 हज़ार

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com