लैरी और सर्गेई ने 4 सितंबर 1996 को किया था Google को तैयार

आज कुछ सर्च करने या किसी भी प्रकार की जानकारी की बात आती है तो, लोग कहते है "भाई Google करले" क्या आपको पता है आज के दिन ही दो दोस्तों ने बहुत ही कम समय में लोकप्रिय होने वाले Google की स्थापना की थी।
Establishment of Google
Establishment of GoogleKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। आज लोग इंटरनेट की शुरुआत जिस Google से करते हैं, उसी Google की स्थापना आज के ही दिन 1996 में मतलब 4 सितंबर को हुई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर Google की शुरुआत 1998 से मानी गई। यह इंटरनेट पर राज करने वाली और दुनिया की सबसे सफल कंपनी मानी जाती है। इसकी स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर की थी।

कैसे हुई Google की स्थापना :

लैरी पेज के अनुसार, "उन्हें बहुत कम उम्र में ही समझ आ गया था कि, वह नई चीजों का आविष्कार करना चाहते हैं और उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में ही एक बिजनेसमेन बनने की ठान ली थी।" लैरी पेज ने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर PHD की पढ़ाई भी यही से शुरू कर दी। PHD के दौरान उनकी मुलाकात सर्गेई ब्रिन से हुई। वह साथ रहने लगे और उन्होंने PHD में अपना रिसर्च टॉपिक वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) को चुना। उसके बाद वह एक ऐसी अल्गोरिथम की खोज में जुट गए जिससे सभी वेबसाइट्स को एक साथ लिंक किया जा सके। साथ ही उनकी पॉपुलेरिटी के हिसाब से उन्हें रैंकिंग मिल सके। लगातार 4 साल तक रिसर्च करने के बाद उन्होंने आखिरकार 4 सितंबर 1996 को सफलता प्राप्त की और सर्च इंजन Google को बना कर तैयार कर दिया।

कैसे पड़ा Google नाम :

Google का नाम गणित के शब्द गोगोल से लिया गया है जिसका अर्थ एक अंक के आगे 100 बार शून्य (0) लगाना होता है। पहली बार जिस गूगल को लांच किया गया था वो, आज भी स्टैंड फोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन दोनों ने 1998 में कुछ इन्वेस्टरों व रिश्तेदारों से 10 लाख रूपये का कर्ज लेकर Google Inc. की स्थापना की। अपने यूनिक कॉन्सेप्ट्स और अल्गोरिथम के कारण बहुत ही जल्द गूगल पूरी दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बन गया।

क्या है Google :

Google एक सर्च इंजन है, जो किसी भी प्रकार की जानकारी को उसकी रैंकिंग के अनुसार हम तक प्रदर्शित करता है। हम अपने शब्दों में गूगल को ज्ञान का भण्डार भी कह सकते है। आप पूरी दुनिया के किसी भी कोने व किसी भी प्रकार की जानकारी को गूगल के द्वारा प्राप्त कर सकते है। आज आप हर दूसरे व्यक्ति को यह कहते हुए सुन ही लेते होंगे कि, अरे तुम्हें इसकी जानकारी चाहिए थी तो, तुमने Google क्यों नहीं किया। जी हां आज 99.9% लोग जो इंटरनेट चलाते है वो Google का इस्तेमाल जरूर करते हैं।

कुछ मुख्य बिंदु :

  • Google का हेडऑफिस कैलिफोर्निया के सिलिकनवेली में है।

  • Google के संस्थापक लैरी पेज की गिनती पूरी दुनिया के सबसे धनी लोगों में बाहरवें नंबर पर होती है।

  • वर्तमान में Google के CEO भारत के सुन्दर पिचाई है और उन्होंने यह पद साल 2015 में 2 अक्टूबर को ग्रहण किया था।

  • Google ने 14 नवम्बर 2006 में YouTube का अधिग्रहण किया।

  • 30 अप्रैल 2009 को Google ने ही दुनियाभर के स्मार्टफोनों पर राज करने वाले पहले एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को लांच किया।

  • बहुत कम लोग यह बात जानते है कि, गूगल का होम पेज इसलिए इतना सिंपल है क्योंकि, लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन को HTML की प्रोग्रामिंग अच्छे से नहीं आती थी।

  • बहुत समय तक तो, इसके होम पेज में Submit का ऑप्शन भी नहीं था।

  • Google के संस्थापक इसकी स्पेलिंग Googol रखना चाहते थे, लेकिन गलती से स्पेलिंग गलत हो जाने के कारण यह Google हो गया।

  • Google पर हर साल 2095100000000 चीजे सर्च की जाती हैं, इसका मतलब यह हुआ कि, प्रति सेकेंड Google पर 60,000 से भी ज्यादा लोग सर्च करते हैं।

  • Gmail का आईडिया राजन सेट का था और कंपनी ने इसकी शुरुआत 1 अप्रैल को की थी।

  • गूगल ने पहली बार 1998 में मेबाड़ा के एक प्रोग्राम का डूडल बनाया था।

  • Google कंपनी ने अपने ऑफिस में घास की कटाई के लिए किसी वर्कर को नहीं बल्कि 200 बकरियों को रखा हुआ है।

  • यदि आप Google में 466453.com टाइप करके सर्च करते हैं तो, आप कंपनी के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

शेयर बाजार में एंट्री :

दोनों को लगातार सफलता मिली और 2004 में इन्होंने अपनी कंपनी के IPO को शेयर बाजार में उतारा, तब बहुत से लोगों ने अपना पैसा इन्वेस्ट किया। Google ने सफलता की ओर चलते हुए, धीरे-धीरे Google Translator, Gmail, Google Chrome, Google Plus, Google Map जैसे 50 से भी ज्यादा शानदार ऐप लांच किये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com