कन्नड़ को भारत की सबसे खराब भाषा बताना Google को पड़ा भारी

Google कंपनी फिर सुर्खियों में नजर आ रही है। इस बार कंपनी ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उसे माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं अपने सर्च रिजल्ट्स के चलते कंपनी को भारी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
कन्नड़ को भारत की सबसे खराब भाषा बताना Google को पड़ा भारी
कन्नड़ को भारत की सबसे खराब भाषा बताना Google को पड़ा भारीSocial Media

राज एक्सप्रेस। पिछले दिनों सोशल मीडिया के नए नियमों के चलते दुनियाभर की सबसे बढ़ी IT कंपनी और सर्च इंजन Google काफी चर्चा में आरही थी। वहीं, अब Google कंपनी फिर सुर्खियों में नजर आरही है। इस बार कंपनी ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उसे माफ़ी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं अपने सर्च रिजल्ट्स के चलते कंपनी को भारी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

Google को मांगनी पड़ी माफी :

दरअसल, Google कंपनी ने अपने सर्च रिजल्ट्स पर कन्नड़ को भारत की सबसे खराब भाषा बताया। जी हां, Google के सर्ज इंजन पर 'भारत की सबसे खराब भाषा’ सर्च करने पर Google ने रिजल्ट में 'कन्नड़ भाषा' दिखाया। इस सर्च रिजल्ट के कारण कन्नड़ भाषा से जुड़े लोगों को काफी गुस्सा आ गया। क्योंकि, इस तरह के रिजल्ट से उनकी भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद तो लगातार सोशल मीडिया पर Google की आलोचना होने लगी। इसके बाद Google को अपने इस सर्ज रिजल्ट के चलते माफी भी मांगनी पड़ी।

Google के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं :

जैसा की सभी जानते हैं भारत एक ऐसा जहां हजारों सैकड़ों और बोलियां बोली जाती हैं। हालांकि, देश के संविधान में सिर्फ 22 भाषाओं का ही जिक्र किया गया है, लेकिन देश में इनके अलावा भी कई भाषाएं बोली जाती हैं। ऐसे में Google द्वारा बताए गए कन्नड़ को भारत की 'सबसे भद्दी भाषा' वाले रिजल्ट से भारत में कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें, कन्नड़ भाषा कर्नाटक में रहे वाले लोग बोलते हैं और यह यहीं की मूल भाषा है और Google के इस रिजल्ट से वहां के लोगों को काफी बुरा लगा। जिसके कारण ऐसे कई लोगों ने Google के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं थी।

Google का बयान :

बताते चलें, यह मुद्दा इतना ज्यादा बड़ा बन गया कि, इस मामले में कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने Google कंपनी को उसके खिलाफ कानूनी नोटिस जारी करने की चेतावनी दी। हालांकि, जब सारे लोगों ने एक साथ इस मामले पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी और कई नेताओं ने पार्टी लाइनों से अलग जाकर Google की आलोचना की, तो Google ने कन्नड़ को “भारत की सबसे खराब भाषा” वाला रिजल्ट हटा दिया और माफी मांगते हुए बयान दिया कि, 'सर्च इंजन कोई भी रिजल्ट उसकी खुदकी राय को प्रदर्शित नहीं करता है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com