स्टेशनों पर मिल रही फ्री WiFi सेवा को लेकर Google का बड़ा ऐलान

भारत के रेलवे स्टेशनों पर मिल रही फ्री WiFi सेवा को लेकर Google ने बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेलवे, Railtel और Google ने पार्टनरशिप कर यात्रियों के लिए स्टेशनों पर मुहैया कराई थी फ्री WiFi की सेवा।
Google Will Discontinue Free WiFi Service on Indian Railway Stations
Google Will Discontinue Free WiFi Service on Indian Railway StationsKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • स्टेशनों पर मिल रही फ्री WiFi सेवा को लेकर Google का बड़ा ऐलान

  • जल्द बंद हो जाएगी रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली फ्री WiFi की सेवा

  • 2015 से उपलब्ध कराई जा रही थी स्टेशनों पर WiFi की फ्री सेवा

  • भारतीय रेलवे, Railtel और Google की पार्टनरशिप से मिल रही थी सुविधा

राज एक्सप्रेस। आपने पिछले कुछ सालों से ध्यान दिया होगा कि, यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर फ्री WiFi की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। हालांकि, अब आने वाले समय में यह सुविधा यात्रियों को मिलनी बंद हो जाएगी क्योंकि, WiFi की फ्री सेवा प्रदान करने वाली कंपनी Google ने भारत के 400 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर फ्री WiFi सेवा देने वाली योजना को बंद करने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि, यह सुविधा भारतीय रेलवे, Railtel और Google कंपनियों की पार्टनरशिप से साल 2015 से उपलब्ध कराई जा रही थी।

क्यों बंद हो रही फ्री WiFi सेवा :

दरअसल, पिछले कुछ सालो में इंटरनेट डाटा की कीमतें इतनी सस्ती हुई है जिसके चलते ही Google ने यह सुविधा बंद करने का फैसला लिया है। कंपनियों का मानना है कि, इंटरनेट की कीमतों में आई कमी के चलते भारत के लोगों के लिए डाटा इस्तेमाल करना अब बहुत आसान हो गया है इसलिए ही अब उन्हें स्टेशनों पर मिल रही फ्री WiFi सेवा की उतनी आवश्यकता नहीं है। Railtel और Google कंपनियों द्वारा यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए साल 2015 में रेलवे स्टेशनों पर फ्री WiFi की सेवा मुहैया कराई गई थी। आपको बता दें कि, इस योजना के तहत भारत के लगभग 5,600 रेलवे स्टेशन शामिल थे।

योजना का उद्देश्य :

कंपनियों द्वारा साल 2015 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य साल 2020 तक भारत के 400 से अधिक स्टेशनों पर फ्री WiFi सेवा उपलब्ध कराना था। हालांकि, कंपनियों ने यह बताया कि, हमारा यह उद्देश्य अब पूरा हो चुका है और हमारे द्वारा तय संख्या का लक्ष्य साल 2018 के जून में ही पार कर लिया था। इसलिए अब कंपनी इस WiFi योजना को धीरे-धीरे बंद करेगी।

गूगल के वाइस प्रेजिडेंट ने बताया :

गूगल के वाइस प्रेजिडेंट (VP) सीजर सेनगुप्ता ने भारत का उदाहरण लेते हुए कहा कि, भारत जैसे देश में मोबाइल डेटा की कीमतें पूरी दुनिया से सस्ती है। यहीं कारण है कि, भारत के लोगों के लिए इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करना पहले के तुलना में आसान और सस्ता हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि, टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने भी बताया था कि, वर्ष 2019 में पिछले पांच सालों में मोबाइल डाटा की कीमतों में 95% की गिरावट दर्ज की गई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com