आती दिखाई दे रही आर्थिक मंदी के चलते Google ने लिया बड़ा फैसला

गूगल (Google) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कंपनी में भर्ती कम करने का ऐलान किया है। इस फैसले की जानकारी Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को एक पत्र के माध्यम से दी है।
आती दिखाई दे रही आर्थिक मंदी के चलते Google ने लिया बड़ा फैसला
आती दिखाई दे रही आर्थिक मंदी के चलते Google ने लिया बड़ा फैसलाSocial Media

राज एक्सप्रेस। देश में कोरोना काल के चलते कई कंपनियों का हाल बहुत ज्यादा बुरा हो गया था। उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। जबकि, तब ऐसी बात सामने आई थी कि, देश की IT कंपनियों को कोई खास नुकसान नहीं उठाना पड़ा है, लेकिन अब यह खबर सामने आई है कि, मेटा (Meta) के बाद अब गूगल (Google) ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। जो कि, कंपनी में भर्ती करने से जुड़ा है। इस फैसले की जानकारी Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को एक पत्र के माध्यम से दी है।

Google ने लिया बड़ा फैसला :

दरअसल, अब IT सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी मानी जाने वाली Google ने भर्ती में कमी करने का फैसला लिया है। इस मामले में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है कि,

'कंपनी भर्तियों की रफ्तार कम करेगी। आवश्यक सेवाओं के लिए भर्तियां जारी रखेगी। साल 2022 और 2023 में कंपनी का फोकस सिर्फ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एनालिसिस और खास पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने पर है। साल 2022 के पहले भाग में कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती का कोटा पूरा कर लिया है। अन्य कंपनियों की तरह हम भी आर्थिक प्रभाव से अछूते नहीं रहेंगे। दूसरी तिमाही में ही हम गूगल में 10,000 कर्मचारी जोड़ चुके हैं। इस साल की भर्तियों का लक्ष्य हमने लगभग पूरा कर लिया है। इसलिए बचे हुए दिनों के लिए भर्ती प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं। पिचाई के ईमेल से साफ है कि गूगल को भी अब आर्थिक मंदी आती दिखाई दे रही है।'

सुंदर पिचाई, अल्फाबेट के CEO

ईमेल में कही यह बात :

बताते चलें, सुंदर पिचाई द्वारा भेजे गए एक ईमेल में लिखा गया है कि, “अन्‍य कंपनियों की तरह हम भी आर्थिक प्रतिकूलताओं से अछूते नहीं हैं। अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिदृश्‍य की हम अनदेखी नहीं कर सकते। हमने हमेशा ऐसी चुनौतियों को बाधाओं के रूप में नहीं बल्कि इनको अवसर के रूप में देखा है। वर्तमान परिस्थितियों को भी हम अवसर में बदलेंगे। 2022 और 2023 में कंपनी का फोकस इंजीनियरिंग, टेक्निकल और अन्‍य जरूरी सेवाओं में ही कर्मचारियों की भर्ती करने पर रहेगा। पिचाई ने ईमेल में लिखा है कि दूसरी तिमाही में ही हम गूगल में 10,000 कर्मचारी जोड़ चुके हैं। तीसरी तिमाही में भी हमारा इरादा कर्मचारियों की भर्ती करने का है और इसका पता हमारे कॉलेज रिक्रूइटिंग कैलेंडर से चलता है।"

पिचाई ने आगे कहा कि, 'इस साल की भर्तियों का लक्ष्‍य हमने लगभग पूरा कर लिया है, इसलिए हम इस साल के बाकी बचे दिनों के लिए भर्ती प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं। गूगल को भी अब आने वाले दिनों में आर्थिक मंदी आती दिखाई दे रही है। इसलिए अब कंपनी ने उन डिपार्टमेंट्स के लिए ही कर्मचारी रखने का फैसला किया है जिनमें कर्मचारियों की पूरी संख्‍या के बिना काम नहीं चल सकता।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com