सरकार कर रही LPG गैस सिलेंडर का वजन कम करने पर विचार
सरकार कर रही LPG गैस सिलेंडर का वजन कम करने पर विचारSyed Dabeer Hussain - RE

सरकार कर रही LPG गैस सिलेंडर का वजन कम करने पर विचार

साल के पहले महीने में ही LPG गैस सिलेंडर से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के तहत सरकार रसोई LPG गैस सिलेंडर का वजन कम करने पर विचार कर रही है।

राज एक्सप्रेस। बीते साल के दौरान देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर नैचुरल गैस और LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं थीं। इसलिए इस साल सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच जारी आर्थिक मंदी को ध्यान में रखते हुए लोगों को साल की शुरुआत में ही बड़ी राहत देते हुए LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दी थीं, लेकिन अब LPG गैस सिलेंडर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के तहत सरकार रसोई LPG गैस सिलेंडर का वजन कम करने पर विचार कर रही है।

सरकार कर रही सिलेंडर का वजन घटाने पर विचार :

दरअसल, सरकार लगातर कोई न कोई बदलाव करती ही रहती है। वहीं, अब सरकार रसोई गैस (LPG गैस सिलेंडर) का वजन घटाने को लेकर विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि, वर्तमान समय में रसोई गैस सिलिंडरों का वजन महिलाओं के हिसाब से काफी ज्यादा है और उन्हें सिलेंडर को उठा कर एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में काफी मुश्किल होती है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए ही सरकार वजन घटाने पर विचार कर रही है। सरकार का कहना है कि, 'लोगों की सहूलियत के लिए गैस सिलेंडर का हल्का होना जरूरी है।'

वर्तमान में सिलेंडर का वजन :

बताते चलें, वर्तमान समय में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलिंडरों का वजन 14.2 किलोग्राम होता है, लेकिन इसे यहाँ से वहां पहुंचाने में परेशानी होती है। इस बात को ध्यान में रख कर सरकार इस मामले में विचार कर रही है। इस मामले में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में उनसे पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए जानकारी दी है। यह बात एक सदस्य द्वारा सिलेंडर के भारी होने से महिलाओं को होने वाली परेशानी के जिक्र पर उठी थी।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना :

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘हम नहीं चाहते कि महिलाओं और बेटियों को खुद ही सिलेंडर का भारी वजन उठाना पड़े और इसके वजन में कमी लाने पर विचार किया जा रहा है। हम बीच का एक रास्ता निकालेंगे, चाहे वह 14.2 किलोग्राम वजन को कम कर पांच किलोग्राम का बनाना हो या कोई और तरीका। हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com