दिवाली पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा कर दिया बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त पर रोक लगते हुए, बुधवार देर रात सरकार ने दिवाली पर पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा कर वाहन चालकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।
दिवाली पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा कर दिया बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता
दिवाली पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा कर दिया बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल होगा सस्ताKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। सालभर से देश में दो चीजें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं, कोरोना का कहर और पेट्रोल-डीजल के दाम। इन दिनों देश में कोरोना संकट के बादल तो छटते नजर आ रहे हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब एक बार फिर लगातार बढ़ रही थीं। हालांकि, बीच में कुछ दिन यह कीमतें थमी रहीं, लेकिन अब इन कीमतों में फिर लगातार बढ़त दर्ज होती नजर आरही थी, लेकिन बुधवार देर रात सरकार ने दिवाली पर पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा कर वाहन चालकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

भारत सरकार का बड़ा फैसला :

इस साल पेट्रोल-डीजल की कीमतें जंगल की आग की तरह बढ़ती चली जा रही थीं, लेकिन आज कई महीनों में पहली बार ऐसा हुआ है। जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी दर्ज होगी। दरअसल, पेट्रोल- डीजल की कीमतों में फिर से लगातार दर्ज हो रही बढ़त के बीच सरकार ने दिवाली पर वाहन चालकों को बड़ा तोहफा देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। सरकार के फैसले के तहत पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटाने की घोषणा हुई है। इस नई एक्साइज ड्यूटी लागू होने के बाद नई कीमतें गुरुवार से लागू कर दी जाएंगी। बता दें, डीजल पर पेट्रोल की तुलना में एक्साइज ड्यूटी में दोगुनी कमी की गई है।

ऐसे समय में आया फैसला :

सरकार ने यह फैसला आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने और आने वाले समय में रबी सीजन की फसलों को मद्देनजर रखते हुए किसानों को राहत देने के लिए लिया है। इस कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आसमान छूती हुई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। आज लगभग सभी महानगरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें, देश में ईंधन की कीमतें राज्य के कर और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर तय होती है। जिससे अलग-अलग राज्यों में कीमतें हल्की फुल्की बदल जाती हैं। हालांकि, इन कीमतों पर केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क लेती है।

भाजपा शासित राज्यों ने भी किया ऐलान :

बताते चलें, बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐलान के बाद पांच भाजपा शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर 7 रुपए प्रति लीटर तक वैल्यू एडेड टैक्स (वेट) में घटाने की घोषणा कर दी है। इन राज्यों में असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक और गोवा का नाम शामिल है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने प्रति लीटर 2 रुपए की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिवाली के दिन से असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक और गोवा में पेट्रोल की कीमत में 12 रुपए और डीजल की कीमत 17 रुपए तक की कमी दर्ज की जाएगी। जबकि, उत्तराखंड में पेट्रोल पर 7 रुपए और डीजल 12 रुपए काम होंगे है। हिमाचल सरकार ने जल्द वैट घटाने की बात कही है।

त्रिपुरा के CM का ट्वीट :

त्रिपुरा के CM बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट किया कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का अनुसरण करते हुए त्रिपुरा ने भी पेट्रोल और डीजल पर 7 रुपए प्रति लीटर टैक्स घटाने का फैसला किया है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल क्रमश: 12 और 17 रुपए सस्ता हो गया है। त्रिपुरा के 37 लाख लोगों को हैपी दिवाली।

मध्यप्रदेश में ऐसे कम होंगी कीमतें :

केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 6.50 रुपए और डीजल प्रति लीटर 12.50 रुपए की कमी दर्ज की जाएगी। इस मामले में MP पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि, 'कंपनियों की बेसिक कीमत पर राज्य सरकार टैक्स लगाती है। केन्द्र के एक्साइज ड्यूटी कम करने से बेसिक प्राइज कम हो गयी है। इसके अनुसार ही दामों पर असर पड़ता है। सभी शहरों में वर्तमान में जो दाम हैं, उसके दाम इतने ही कम हो जाएंगे। भोपाल में वर्तमान में पेट्रोल के दाम करीब 118.81 रुपए है। इसके दाम करीब 112.30 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं, डीजल की कीमत करीब 107.73 रुपए प्रति लीटर है। यह कम होने के बाद करीब 95.27 रुपए रह जाएगा। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी। अक्टूबर माह में ही करीब 12 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान करीब 11 और 12 रुपए वृद्धि हुई है।'

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती हैं।

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती है तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह ही तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com