केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेंगे 10 हजार रुपए एडवांस

सरकार ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें उनके वेतन में से 10 हजार रुपए एडवांस में देने का फैसला किया है।
Government will give 10 thousand advance to central employees
Government will give 10 thousand advance to central employeesSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। हर नौकरी करने वाला केंद्रीय कर्मचारी यह चाहता है कि, उसे त्योहारों के समय कुछ वेतन एडवांस में मिल जाए लेकिन ऐसा होता नहीं है। हालांकि, इस बार केंद्र सरकार के इस बड़े ऐलान से ऐसा होगा क्योंकि, केंद्र सरकार अपने सभी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन पर 10 हजार रुपए एडवांस देने का ऐलान किया है। बता दें, सरकार ने यह फैसला अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए लिया है।

सरकार का बड़ा ऐलान :

दरअसल, सरकार ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें उनके वेतन में से 10 हजार रुपए एडवांस में देने का फैसला किया है। इस फैसले से सरकार के अन्य मकसद भी पूरे होंगे। सरकार के इस कदम से मांग में तेजी आएगी। साथ ही त्योहार पर अपने पर्सनल खर्च के लिए लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के पास अतिरिक्त धन राशि भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा सरकार ने LTC से जुड़ा अन्य ऐलान भी किया है।

LTC टिकट फेयर के बदले कैश :

बताते चलें, अब तक सभी कर्मचारियों को कही भी आने जाने के लिए LTC टिकट का किराया (फेयर) दिया जाता था, लेकिन इस बार सरकार ने अपने कर्मचारियों को LTC टिकट फेयर के बदले कैश देने का भी ऐलान किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को LTC के बदले कैश वाउचर दिया जाएगा। जो, उन्हें 31 मार्च 2021 तक खर्च करने होंगे। साथ ही इन कैश LTC वाउचर्स के जरिए कर्मचारियों सिर्फ डिजिटल खरीदारी ही कर सकेंगे। इस कैश LTC वाउचर के द्वारा वह 12% या इससे ज्यादा GST वाले प्रॉडक्ट खरीद सकते हैं। मात्र इसके लिए केंद्र सरकार ने 5675 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। साथ ही सरकार 1900 करोड़ रुपए PSU और बैंक खर्च करेंगे।

वित्त मंत्री का कहना :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि, 'सरकार के इस फैसले से अर्थव्यवस्था में 19 हजार करोड़ रुपए आएंगे। यदि राज्य सरकारें भी इसी दिशा में कदम उठाते हैं तो बाजार में 9 हजार करोड़ रुपए और अतिरिक्त आएंगे। आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन देगी। इस लोन की वापसी 50 साल में की जा सकेगी।'

इन सब कार्यों के लिए अतिरिक्त मूल्य :

केंद्र सरकार ने सड़क, डिफेंस इंफ्रा, वाटर सप्लाई और शहरी विकास के कार्यों के लिए 25 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की योजना तैयार की है। बता दें, इस साल के बजट में इन सेक्टर्स के लिए 4.31 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। इसके अलावा अब तक छठे फाइनेंस कमीशन तक फेस्टिव एडवांस की व्यवस्था थी। जिसके तहत कर्मचारियों को 4,500 रुपए दिए जाते थे। जबकि, सातवें कमीशन में से यह सुविधा हटा दी गई थी, लेकिन अब इसे एक बार के लिए रिवाइव कर दिया गया है। अब एक बार फिर सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 रुपए दिए जाएंगे। जिसे कर्मचारी 10 किस्तों में वापस कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co