7th Pay Commission : अगले साल फिर बढ़ सकती कर्मचारियों की सैलरी

ऐसा लग रहा है कि, कर्मचारियों का अगला साल भी अच्छा साबित होगा क्योंकि, सरकार अगले साल भी कर्मचारियों के लिए DA-DR के साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवलिंग अलाउंस से जुड़ी खुशखबरी दे सकती है।
7th Pay Commission : अगले साल फिर बढ़ सकती कर्मचारियों की सैलरी
7th Pay Commission : अगले साल फिर बढ़ सकती कर्मचारियों की सैलरीKavita Singh Rathore - RE

7th Pay Commission : सरकार ने पिछले साल देश के कर्मचारियों को बुरी खबर देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) को काटने की बात कही थी, लेकिन इस साल सरकार ने लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के DA ( Dearness Allowance) को फिर से शुरू कर बड़ा तोहफा दिया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कर्मचारियों का अगला साल भी अच्छा साबित होगा क्योंकि, सरकार अगले साल भी कर्मचारियों के लिए DA से जुड़ी खुशखबरी दे सकती है।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी :

दरअसल, सरकार द्वारा दिए गए संकेतों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, देश के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला साल काफी खुशिया लेकर आएगा क्योंकि उन्हें महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA), डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ने के साथ हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance – HRA), ट्रैवलिंग अलाउंस में भी बढ़कर मिलेगा। जी हां, हाल ही में हाउस रेंट अलाउंस में बढ़ोतरी कि गई है उसके बाद अब अगले साल 2022 में एक बार फिर इन भत्तों में बढ़त दर्ज की जा सकती है। खबरों कि मानें तो, DA में 1 से 3% की यह बढ़त जनवरी 2022 में कि जा सकती है। इस हिसाब से DA बढ़ने के बाद सैलरी में करीब 20,000 रुपये की बढ़त दर्ज हो जाएगी।

खबरों के आधार पर दी जानकारी :

बताते चलें, इस खबर की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस नहीं लेता है। क्योंकि यह जानकारी खबरों के आधार पर दी गई है और फिलहाल DA में बढ़ोतरी को लेकर सरकार द्वारा भी कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है, लेकिन यदि यह बढ़ता है तो इसके लिए विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए अनुमान के मुताबिक, महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर 34% तक हो सकता है। इसके अलावा बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला किया जा सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co