फरवरी 2023 का GST कलेक्शन
फरवरी 2023 का GST कलेक्शनSocial Media

वित्त मत्रांलय ने जारी किए ताजा आंकड़े, कुछ ऐसा रहा फरवरी 2023 का GST कलेक्शन

बीते कुछ महीनों से GST कलेक्शन काफी अच्छा जमा होता नजर आया है। वहीं, अब वित्त मत्रांलय ने फरवरी 2023 के ताज़ा आंकड़े जारी कर दिए हैं। जारी हुए ताजा आंकड़ों में GST कलेक्शन 12% ज्यादा ही हुआ है।

February 2023 GST Collection : भारत की अर्थव्यवस्था में पिछले सालों की तुलना में काफी सुधार देखने को मिला है। हालांकि, यह बात भी कहना गलत नहीं होगा कि, देश में मंहगाई काफी हद तक बढ़ गई है। देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति का अंदाजा वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बीते कुछ महीनों से GST कलेक्शन काफी अच्छा जमा होता नजर आया है। वहीं, अब वित्त मत्रांलय ने फरवरी 2023 के ताज़ा आंकड़े जारी कर दिए हैं। जारी हुए ताजा आंकड़ों में GST कलेक्शन 12% ज्यादा ही हुआ है।

फरवरी 2023 का GST कलेक्शन :

दरअसल, बीते एक साल में रूस और युक्रेन के युद्ध के चलते देश को काफी महंगाई और नुकसान देखना पड़ा। जिसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा था। ऐसा माना जा रहा था कि, इसका असर वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर पड़ सकता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसा देखने को नहीं मिला है। वहीं, अब केंद्र सरकार द्वारा फरवरी 2023 के जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2023 में GST कलेक्शन का आंकड़ा 1.49 लाख करोड़ दर्ज किया गया है। इस हिसाब से ये सालाना आधार पर लगभग 12% बढ़त है। जबकि, फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 1,33,026 करोड़ रुपए और जनवरी 2023 में 1,55,922 करोड़ रुपए का था। बता दें, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को GST कलेक्शन की जानकारी दी है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2023 में कुल GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 28,963 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (SGST) 36,730 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 79,599 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,118 करोड़ रुपये सहित है) बताया जा रहा है। इसके अलावा उपकर (Cess) के माध्यम से 10,433 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 817 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। याद दिला दें, अप्रैल 2022 में GST कलेक्शन 1.67 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था और तब से लगातार GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर ही दर्ज हो रहा है।

गौरतलब है कि, वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा GST कलेक्शन रहा है। अप्रैल में ये 1.68 लाख करोड़ रुपए रखा था। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि, 'GST कलेक्शन लगातार 12वें महीने 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co