मई 2022 का GST कलेक्शन, GST लागू होने के बाद से चौथी बार कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ के पार

इस साल छोटे महीने मई 2022 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। GST कलेक्शन के आंकड़े काफी अच्छे साबित हुए हैं और यह सबसे अधिक GST कलेक्शन है।
मई 2022 का GST कलेक्शन, GST लागू होने के बाद से चौथी बार कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ के पार
मई 2022 का GST कलेक्शन, GST लागू होने के बाद से चौथी बार कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ के पारSocial Media

GST Collection : देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक बिगड़ी है। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है। इस बात का अंदाजा साल के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। जबकि बिछले दिनों RBI ने देश को पुरानी स्थिति में आने में 15 साल लगने की बात कही थी। इसके बावजूद भी मई, 2022 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। यानि GST कलेक्शन के आंकड़े काफी अच्छे साबित हुए हैं।

अप्रैल 2022 का GST कलेक्शन :

दरअसल, साल के शुरुआती महीनों में एक बार फिर कोरोना ने जमकर आतंक मचाया था, जिसके चलते लगभग पूरा भारत एक बार फिर लॉक करना पड़ गया था, इसका बुरा असर मार्केट पर सीधे तौर पर देखने को मिला था। जिससे वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर काफी असर पढ़ सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। क्योंकि मार्च 2022 में GST कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था और अब केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल के जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में GST कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को GST कलेक्शन की जानकारी दी। मई 2022 का कलेक्शन पिछले साल की सामान अवधि जमा हुए 97,821 करोड़ रुपये के GST राजस्व से 44 % ज्यादा है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2022 में कुल GST कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपये रहा। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 25,036 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 32,001 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 73,345 करोड़ रुपये और उपकर 10,502 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बता दें, GST लागू होने के बाद से चौथी बार है जब कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। मार्च 2022 से लगातार तीसरा महीना है जब कलेक्शन ने इस स्तर को पार किया है।

वित्त मंत्रालय का बयान :

बताते चलें, वित्त मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए अपने बयान में कहा कि, 'बीते अप्रैल माह में जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे। अप्रैल 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये का रहा, जो अब तक का सर्वाधिक है। यह पहली बार था जब जीएसटी कलेक्शन 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया।'

गौरतलब है कि, GST कलेक्शन की खबर ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार ने बीते 31 मई को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 86912 करोड़ रुपये का GST क्षतिपूर्ति भी जारी किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com