नवंबर 2022 का GST कलेक्शन रहा पिछले साल से 11% ज्यादा
नवंबर 2022 का GST कलेक्शन रहा पिछले साल से 11% ज्यादाSocial Media

नवंबर 2022 का GST कलेक्शन रहा पिछले साल से 11% ज्यादा

नवंबर 2022 के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 11% ज्यादा हुआ है। यानि GST कलेक्शन के आंकड़े काफी अच्छे साबित हुए हैं।

November GST Collection : देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक बिगड़ गई थी। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले सालों की तुलना में इस साल काफी अच्छा सुधार देखने को मिला है, लेकिन देश में मंहगाई काफी हद तक बढ़ गई है। देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति का अंदाजा वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बीते कुछ महीनों से GST कलेक्शन काफी अच्छा जमा होता नजर आया है। वहीं, अब नवंबर 2022 के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 11% ज्यादा ही हुआ है। यानि GST कलेक्शन के आंकड़े काफी अच्छे साबित हुए हैं।

नवंबर 2022 का GST कलेक्शन :

दरअसल, बीते महीनों के दौरान रूस और युक्रेन के युद्ध के चलते देश में काफी बुरा असर पड़ा है। मार्केट में महंगाई और नुकसान दोनों ही चीजे देखने को मिली है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि, इसका वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसा देखने को नहीं मिला है। वहीं, अब केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर के जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2022 में GST कलेक्शन का आंकड़ा 1.3,2 लाख करोड़ दर्ज किया गया। जबकि, अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा था। बता दें, वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को GST कलेक्शन की जानकारी दी है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर, 2022 में कुल GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 25,681 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (SGST) 32,651 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 77,103 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 38,635 करोड़ रुपये सहित है) बताया जा रहा है। इसके अलावा उपकर (Cess) के माध्यम से 10,433 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 817 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। याद दिला दें, अप्रैल 2022 में GST कलेक्शन 1.67 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था और तब से लगातार GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर ही दर्ज हो रहा है।

गौरतलब है कि, नवंबर 2022 में हुए GST कलेक्शन में सबसे ज्यादा कलेक्शन महाराष्ट्र राज्य से हुआ है। महाराष्ट्र से हुआ कुल GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 16% ज्यादा रहा। आंकड़ा देंखे तो नवंबर 2022 में महाराष्ट्र से 21,611 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक से 10,238 करोड़ के और तीसरे नंबर पर गुजरात से 9,333 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

नवंबर 2022 का GST कलेक्शन रहा पिछले साल से 11% ज्यादा
जानिए, किस प्रकार 17 Indirect Tax और 23 Cess को मिला कर बना एक टेक्स 'GST', क्या है इतिहास ?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com