कोरोना संकट के बीच पहली बार GST कलेक्शन रहा 1.05 लाख करोड़

वित्त मंत्रालय के सामने आए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कोरोना से बने हालातों के बीच अक्टूबर में कुल GST कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा रहा है।
GST collection till October 2020
GST collection till October 2020 Kavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था काफी बिगड़ गई है। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में पहले से काफी सुधार देखने को मिला है। इस बात का अंदाजा हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

GST कलेक्शन :

दरअसल, वित्त मंत्रालय के सामने आए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कोरोना से बने हालातों के बीच अक्टूबर में कुल GST कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा रहा है। बता दें, GST कलेक्शन का यह आंकड़ा फरवरी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि, 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हो।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े :

  • वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,

  • 31 अक्टूबर 2020 तक कुल 80 लाख GSTR-3B रिटर्न फाइल किए गए हैं। अक्टूबर-2020 ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,05,155 करोड़ रुपए पर पंहुचा।

  • 31 अक्टूबर 2020 तक सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) 19,193 करोड़ रुपए रहा।

  • 31 अक्टूबर 2020 तक स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (SGST) 5,411 करोड़ रुपए रहा।

नोट : इस अमाउंट में 52,540 करोड़ रुपए का इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (SGST) भी शामिल है। IGST में आयात किए गए सामान से वसूले गए 23,375 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। साथ ही 8,011 करोड़ रुपए सेस के जरिए मिले हैं।

वित्त मंत्रालय का बयान :

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए बयान के अनुसार, देश में अक्टूबर का GST संग्रह कुल 105,155 करोड़ रुपये रहा। जबकि, पिछले साल की सामान अवधि के दौरान GST का यही संग्रह इस साल की तुलना में 10% कम था। यानि इस साल 10% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल की समान अवधि यानी अक्टूबर 2019 में GST कलेक्शन 95,379 करोड़ रुपए रहा था। मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि, कोरोना वायरस के चलते आर्थिक गतिविधियों के रुकने के कारण GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था।

साल 2020 का अब तक का GST कलेक्शन :

  • जनवरी 2020 में GST कलेक्शन 1,10,828 रहा।

  • फरवरी 2020 में GST कलेक्शन 1,05,366 रहा।

  • मार्च 2020 में GST कलेक्शन 97,597 रहा।

  • अप्रैल 2020 में GST कलेक्शन 31,294 रहा।

  • मई 2020 में GST कलेक्शन 62,009 रहा।

  • जून 2020 में GST कलेक्शन 90,917 रहा।

  • जुलाई 2020 में GST कलेक्शन 87,422 रहा।

  • अगस्त 2020 में GST कलेक्शन 86,449 रहा।

  • सितंबर 2020 में GST कलेक्शन 95,480 रहा।

  • अक्टूबर 2020 में GST कलेक्शन 1,05,155 रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com