Hero MotoCorp बढ़ा देगी अगले साल से अपने वाहनों की कीमत

अगर आप जल्द ही Hero MotoCorp की बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो, बिना देर करे साल खत्म होने से पहले खरीद डालें, क्योंकि Hero MotoCorp ने भारत में अपनी बाइक की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
Hero MotoCorp बढ़ा देगी अगले साल से अपने वाहनों की कीमत
Hero MotoCorp बढ़ा देगी अगले साल से अपने वाहनों की कीमतSocial Media

ऑटोमोबाइल। अगर आप जल्द ही हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो, बिना देर करे साल खत्म होने से पहले खरीद डालें, क्योंकि यह खबर आपको दुःख पहुंचा सकती है। दरअसल, बहुचर्चित वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने भारत में अपनी बाइक की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

Hero MotoCorp बढ़ा देगी वाहनों की कीमत :

जी हां, देश में लाखों दिलों पर राज करने वाली वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अगले साल से अपने सभी टू-व्हीलर्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने ऐलान करते हुए बताया है कि, 'कंपनी 4 जनवरी, 2022 से अपने सभी टू-व्हीलर्स की कीमत बढ़ा देगी। बता दें, कंपनी अपने सभी वाहनों की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। इसलिए यदि आप Hero MotoCorp कंपनी का कोई भी वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास कुछ दिनों का समय है। जल्द से जल्द खरीद डालें नहीं तो आपको 4 जनवरी के बाद हर वाहन पर 2000 रूपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी :

बताते चलें, कंपनी नई कीमतें व्हीकल की एक्स-शोरूम कीमत पर बढ़ाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है कि, कंपनी अपने वाहनों के किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ने वाली है। इस बारे में खुलासा Hero MotoCorp द्वारा स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी ग्गै जानकारी से हुआ है। कंपनी ने बताया है कि, 'टू-व्हीलर्स के एक्स-शोरूम प्राइसेज में 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। बढ़ती कमोडिटी कॉस्ट के कारण कीमतें बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया था।'

कंपनी पहले भी बढ़ा चुकी है कीमतें :

गौरतलब है कि, पिछले 6 महीने में Hero MotoCorp यह तीसरी बार टू-व्हीलर्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर रही है। इससे पहले कंपनी ने 1 जुलाई को टू-व्हीलर्स की एक्स-शोरूम कीमत में 3,000 रुपए और उससे पहले 20 सितंबर को भी 3,000 रुपए की थीं। हालांकि, इस बार कंपनी ने वाहनों की कीमत बढ़ाने का भी कोई कारण नहीं बताया है जबकि, तब कंपनी ने वाहनो की कीमत बढ़ने का कारण कमोडिटी कॉस्ट को बताया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com