इन 7 शहरों के रहवासी दे रहे घर के लिए सबसे ज्यादा किराया
इन 7 शहरों के रहवासी दे रहे घर के लिए सबसे ज्यादा किरायाSocial Media

इन 7 शहरों के रहवासी दे रहे घर के लिए सबसे ज्यादा किराया, अब भी है बढ़ने का अनुमान

साल 2019 से अब तक यानी बीते 3 सालों में मकानों के औसत मासिक किराये में 23% की बढ़त अर्ज हो चुकी है। वहीँ, इस साल में भी किराया बढ़ने को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है।

राज एक्सप्रेस। यदि आप किराए के घर में रहते हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकती है। हालांकि, यह खबर सिर्फ देश के प्रमुख सात शहरों में रहने वालों के लिए ही है। क्योंकि,पिछले साल की तरह ही इस साल भी घर का किराया बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल, साल 2019 से अब तक यानी बीते 3 सालों में मकानों के औसत मासिक किराये में 23% की बढ़त दर्ज हो चुकी है। वहीँ, इस साल भी किराया बढ़ने को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है।

किराया बढ़ने का है अनुमान :

दरअसल, भारत के 7 शहरों में किराए के घर में रहने वाले लोग पूरे देश के अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा किराया दे रहे हैं। क्योंकि, साल 2019 के बाद से 1,000 वर्ग फुट क्षेत्र वाले फ्लैट के औसत मासिक किराए (Average monthly rent) में 23% तक बढ़त दर्ज हुई है। इस बारे में जानकारी संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक के हवाले से सामने आई है। सामने आई एनारॉक (Anarock) की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 और 2022 के बीच देश के प्रमुख आवास बाजारों में औसत मासिक किराया 23% तक बढ़ा है। यह आकलन 1,000 वर्ग फुट क्षेत्र वाले मानक 2BHK यूनिट (2BHK Unit) के औसत किराये पर आधारित है।

इन शहरों में सबसे ज्यादा किराया :

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा किराया नोएडा का है। यहां नोएडा के सेक्टर-150 (Sector-150 of Noida) में औसत किराया सबसे ज्यादा बड़ा है। इस क्षेत्र में किराया साल 2019 में 15,500 रुपया था, लेकिन पिछले साल तक बढ़कर यह लगभग 19,000 रुपये प्रति महीने हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि, यह किराया मात्र 2BHK (2 बेडरूम, एक हाल और किचन लेटबाथ) का है। एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा किराया -

  • नोएडा सेक्टर 150

  • दिल्ली-NCR में सोहना रोड

  • गुरुग्राम में औसतन किराया 14% बढ़ा

  • दिल्ली के द्वारका में औसत किराया में 13% बढ़ा

  • मुंबई से सटे MMR रीजन में 13% बढ़ा

एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन का कहना :

इस एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि, 'वर्ष 2022 के दौरान किराये में काफी बढ़ोतरी देखी गई। कोविड-19 महामारी के दौरान दो साल तक गिरावट रहने के बाद टॉप सात शहरों में किराये की मांग बढ़ी है। ज्यादातर कंपनियां हाइब्रिड मोड सहित अपने सभी कर्मचारियों को ऑफिस में वापस बुला रही हैं। किराये की मांग साल 2023 में भी बढ़नी जारी रहेगी। जो लोग अपने गृहनगर या दूसरे क्षेत्रों से शहर वापस लौट रहे हैं, वे पहले घर को किराये पर लेना पसंद कर रहे हैं। वे आगे चलकर घर खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। किराये की ग्रोथ 2023 में लगातार देखने को मिलेगी. एनारॉक के आंकड़ों पर नजर डालें तो हैदराबाद में किराये में 7% की तेजी देखने को मिली है। यहां साल 2019 में जो औसत किराया 23000 रुपये था, वह बढ़कर 2022 में 24,600 रुपये हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com