Honda ने पेश किया अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 'Honda e' का प्रोटोटाइप मॉडल

दिग्गज कार निर्माता कंपनी Honda भी इलेक्ट्रिक कारों को मोबिलिटी का भविष्य मानते हुए नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। इसे कंपनी Honda e नाम से उतारेगी। कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया है।
Honda ने पेश किया अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 'Honda e' का प्रोटोटाइप मॉडल
Honda ने पेश किया अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 'Honda e' का प्रोटोटाइप मॉडलSocial Media

ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज काफी तेज होता नजर आरहा है। नई-नई कंपनियां भी अब तो इलेक्ट्रिक वाहनों को लांच करने के जुटी है। इतना ही नहीं, पहले से मौजूदा कंपनियों ने भी अपना रुख अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ कर लिया है। इसी कड़ी में दिग्गज कार निर्माता कंपनी Honda भी इलेक्ट्रिक कारों को मोबिलिटी का भविष्य मानते हुए नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। इसे कंपनी Honda e नाम से उतारेगी।

Honda की नई इलेक्ट्रिक कार :

दरअसल, दुनियाभर में बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कारों के क्रेज को मद्देनजर रखते हुए जानी-मानी कंपनी Honda ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Honda e को लांच करने का मन बना लिया है। वहीं कंपनी ने अब अपनी आगामी कार का प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया है। जो कि एक इलेक्ट्रिक SUV होगी। हालांकि, यह प्रोटोटाइप मॉडल होने के कारण अभी यह कहना मुश्किल होगा कि, इसका फाइनल डिजाइन कैसा होगा। फ़िलहाल इसका डिजाइन बेहद ही फ्यूचरिस्टिक लग रहा है।

शंघाई ऑटो शो में दिखी झलक :

बताते चलें, Honda की नई इलेक्ट्रिक कार 'Honda e' का यह प्रोटोटाइप मॉडल की झालर लोगों को शंघाई ऑटो शो के दौरान देखने को मिली। कंपनी ने अपनी इस कार के मॉडल को यहाँ शोकेष किया है। बता दें कि कंपनी का लक्ष्य आने वाले 5 सालों में 10 इलेक्ट्रिक कारें बना कर मार्केट में उतारना है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी पूरे जी जान से काम कर रही है।

Honda e की खासियत :

  • Honda e SUV का डिजाइन बेहद ही आकर्षक है।

  • इस कार में ग्राहकों को फ्रंट में बड़ी DRL स्ट्रिप मिलेगी।

  • इस कार में लगा कंपनी का लोगो काफी ग्लो करता है।

  • SUV में बड़े अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। हालांकि, यह प्रोटोटाइप मॉडल है, लेकिन इसमें अभी काफी सारे बदलाव भी किए जाएंगे, फिर भी इसका ज्यादातर डिजाइन ऐसा ही होने की उम्मीद है।

  • इस नई गाड़ी में थर्ड जेनरेशन 'होंडा कनेक्ट' ऑफर किया जा सकता है जो वॉइस रिकग्नीशन इंटरफेस पर काम करता है।

  • ये एसयूवी ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से तैयार की जा रही है।

  • कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये एसयूवी 400 से 600 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com