दुनियाभर के देशों सहित भारत में भी बढ़ रही मकानों की कीमत, भारत का है 51वां स्थान

लॉकडाउन से हुए नुकसान के कारण अन्य सेक्टरों की तरह रियल स्टेट सेक्टर ने भी अहम् कदम उठाते हुए घरों की कीमत बढ़ा दी हैं। हालांकि, यह हाल सिर्फ भारत का ही नहीं दुनियाभर के देशों का है।
दुनियाभर के देशों सहित भारत में भी बढ़ रही मकानों की कीमत
दुनियाभर के देशों सहित भारत में भी बढ़ रही मकानों की कीमतSocial Media

राज एक्सप्रेस। देश में कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के कारण कई सेक्टर और कई कंपनियों को काफी घाटे का सामना करना पड़ा था। इन सेक्टरों में रियल स्टेट (हॉउस बिल्डर्स) को भी काफी नुकसान उठना पड़ा है। क्योंकि, इस दौरान मकानों की बिक्री में 83% की गिरावट दर्ज हुई थी। इस नुकसान से निकलने के लिए अन्य सेक्टरों की तरह ही रियल स्टेट सेक्टरों ने भी अहम् कदम उठाते हुए घरों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, यह हाल सिर्फ भारत का ही नहीं दुनियाभर के देशों का है। इस मामले में नाइटफ्रैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है।

भारत सहित दुनियाभर के देशों में बढ़ी मकान की कीमत :

दरअसल, अब दुनियाभर के देशों में माकन की कीमतें बढ़ गई हैं। इस मामले में नाइटफ्रैंक द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो, भारत में मकानों की कीमतें इस कदर बढ़ी हैं कि भारत मकान की की कीमतों में सालाना बढ़त के मामले में दुनियाभर के देशों में 51वें स्थान पर पहुंच गया है। बता दें, साल 2021-22 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश में मकानों की कीमतों में 2.1% की बढ़त दर्ज हुई है। जबकि साल 2020 की जनवरी-मार्च में भारत में मकानों की कीमतों में 2% की बढ़त दर्ज हुई है, लेकिन दूसरी ही तिमाही में इनकी कीमतों में 1.9% की गिरावट भी दर्ज की गई थी और साल 2020 की समान तिमाही भारत इस लिस्ट में 56वें स्थान पर था।

नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट :

नाइटफ्रैंक द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि, '2020 की जनवरी-मार्च में भारत में मकानों की कीमतों में दो फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि, दूसरी तिमाही में इसमें 1.9 फीसदी की गिरावट आई थी। उसके बाद 2020 की तीसरी तिमाही में कीमतें 2.4 फीसदी और चौथी तिमाही में 3.6 फीसदी बढ़ी थीं। वहीं, देश में मकानों के दाम 2021 की पहली तिमाही में 1.6 फीसदी व दूसरी तिमाही में 0.5 फीसदी बढ़े थे।'

इस देश में सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत :

नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, मकानों की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला देश तुर्की साबित हुआ है। क्योंकि, आलोच्य तिमाही में तुर्की में मकानों की कीमतों में सालाना आधार पर 59.6% की बढ़त दर्ज हुई है। जो कि, सबसे ज्यादा बढ़त है। इसके अलावा

  • न्यूजीलैंड में मकानों की कीमत 22.6% बढ़ी है

  • चेक गणराज्य में मकानों की कीमत 22.1% बढ़ी है

  • स्लोवाकिया में मकानों की कीमत22.1% बढ़ी है

  • ऑस्ट्रेलिया में मकानों की कीमत 21.8% बढ़ी है

  • मलेशिया में मकानों की कीमत 0.7% में गिरावट दर्ज हुई

  • माल्टा में मकानों की कीमत 3.1% में गिरावट दर्ज हुई

  • मोरक्को में मकानों की कीमत 6.3 % में गिरावट दर्ज हुई

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com