Hyundai Motor ने बनाया नवंबर 2020 की बिक्री से रिकॉर्ड

वाहन निर्माता कंपनी Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी बिक्री के नवंबर 2020 के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की सबसे ज्यादा कारें इस महीने ही बिकी हैं।
Hyundai Motor October-November 2020 Sale
Hyundai Motor October-November 2020 SaleSocial Media

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के चलते पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। कई देशों में आर्थिक मंदी का माहौल है। इस आर्थिक मंदी का सामना भारत को भी करना पड़ रहा है। भारत के कई सेक्टर्स भी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के तहत आर्थिक मंदी की चपेट में आ चुके हैं। इन्हीं कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान ऑटोमोबाइल कंपनियों को हुआ था। परन्तु अब कंपनियों ने एक बार फिर पटरी पर आना शुरू कर दिया है। वहीं, वाहन निर्माता कंपनी Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी बिक्री के नवंबर 2020 के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की सबसे ज्यादा कारें इस महीने ही बिकी हैं।

Hyundai की नवंबर की बिक्री :

ऑटोमोबाइल सेक्टर की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai मोटर इंडिया ने नवंबर 2020 के दौरान बिक्री के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में इस साल 9.4% ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई। है। इस साल कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नवंबर 2020 में कंपनी के कुल 48,800 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, पिछले साल की सामान अवधि में यही आंकड़ा (नवंबर 2019) में 44,600 यूनिट्स का था। नवंबर में बिक्री के इस आंकड़े को छूकर कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। कंपनी के अनुसार, कभी-भी कंपनी की नवंबर महीने में इतनी गाड़ियां नहीं बिकी हैं।

निर्यात में आई भारी कमी :

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, वाहनों की घरेलू बिक्री के आकंड़ो में भले इजाफा हुआ है, लेकिन कंपनी की करों के निर्यात में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है। यदि पिछले साल से तुलना की जाए तो, यह आंकड़ा बहुत ज्यादा गिरावट का है। नवंबर 2020 में Hyundai के मात्र 10,400 यूनिट्स का निर्यात हुआ है। जबकि बीते साल इस अवधि के दौरान कंपनी के 15,900 यूनिट्स का निर्यात (एक्सपोर्ट) बाहरी देशों में किया गया था।

Hyundai Motor की अक्टूबर 2020 की बिक्री :

Hyundai Motor ने अक्टूबर 2020 में हुई बिक्री के भी आंकड़े जारी किए है। जिसके अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर 2020 में कुल 68,835 यूनिट्स बेचीं हैं। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री का आंकड़ा कुल 63,610 यूनिट्स का था।

घरेलू बाजार में बिक्री :

यदि सिर्फ भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री पर नजर डालें तो, इस साल अक्टूबर में भारत के घरेलू बाजार में Hyundai Motor की कुल 56,605 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, यही आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि में 50,010 यूनिट्स का था। यानि कंपनी को घरेलू बाजार में हुई बिक्री में भी मुनाफा हुआ है। साल 2019 की तुलना में देखा जाये तो, साल 2020 के अक्टूबर में कंपनी के भारतीय बाजार में बिके वाहनों में 13.2% की बढ़त दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com