ICICI बैंक की होम लोन की ब्याज दरों में दर्ज हुई बढ़त
ICICI बैंक की होम लोन की ब्याज दरों में दर्ज हुई बढ़तSyed Dabeer Hussain - RE

ICICI बैंक ने दिया बड़ा झटका, होम लोन की ब्याज दरों में दर्ज हुई बढ़त

ICICI Bank ने ब्याज दरों में इजाफा कर अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। जी हां, ICICI Bank द्वारा बढाई गई ब्याज दरों में बढ़त दर्ज होने का सीधा असर 'होम लोन की ब्याज दरों' पर पड़ने वाला है।

ICICI Bank Home Loan Rate : यदि आप घर बनाने के लिए होम लोन लेने का मन बना रहे हैं और आप किसी भी बैंक से लोन लेने का मन बना रहे हैं तो, जरा ध्यान दें यह खबर कर सकती है आपको निराश। क्योंकि, अब आपको होम लोन लेना पड़ सकता है महंगा, क्योंकि, अब ICICI Bank ने ब्याज दरों में इजाफा कर अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। जी हां, ICICI Bank द्वारा बढाई गई ब्याज दरों में बढ़त दर्ज होने का सीधा असार 'होम लोन की ब्याज दरों' (Home Loan Interest Rates) पर पड़ने वाला है। यानि अब आपको होम लोन पर ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा।

ICICI Bank ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दरें :

महंगाई के इस दौर में अपने ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ाते हुए प्राइवेट सेक्टर के एक बड़े ICICI Bank ने 'होम लोन की ब्याज दरों' या कहे 'सीमांत लागत आधारित उधार दर' (MCLR) में 25 आधार अंकों तक यानी एक आधार अंक 0.01% की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़त के बाद ICICI Bank के ओवरनाइट, एक महीने की MCLR दर को 8.15% से बढ़ाकर 8.40% कर दिया है। ICICI Bank के होम लोन की नई ब्याज दरें 2 जनवरी 2023 से लागू कर दी गई है। बता दें, इस ICICI Bank द्वारा बढ़ाई गई दरों की खबर सामने आने के बाद अब अन्य बैंकों के ग्राहकों को चिंता होने लगी है क्योंकि, ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि, अब अन्य बैंक भी अपनी होम लोन की दरें बढ़ा सकते हैं।

EMI पर बढ़ेगा लोड :

बताते चलें, ICICI Bank की नई दरें लागू होने के बाद से EMI पर भी लोड बढेगा। यानी EMI की कीमतों में बढ़त दर्ज होगी। बैंक नई दरें कुछ इस प्रकार हो गई है -

  • 3 महीने के लिए MCLR - 8.45%

  • 6 महीने के लिए MCLR - 8.60%

  • एक साल की MCLR - 8.65%

होम लोन (EBLR और MCLR दोनों) पर ब्याज दर में बढ़त दर्ज होने से आपको EMI भुगतान भी अब ज्यादा करना पड़ेगा। बता दें, ICICI Bank के अलावा PNB और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भी 1 जनवरी, 2023 से अपने MCLR की दरों में संशोधन कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com