पाक भी देगा चीन को बड़ा झटका, इमरान खान ने जताई TikTok बैन करने की इच्छा

भारत और अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान भी TikTok को बैन करने जा रहा है। क्योंकि, TikTok को बैन करने को लेकर पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इच्छा जताई है।
Imran Khan expressed desire to ban TikTok
Imran Khan expressed desire to ban TikTokSyed Dabeer Hussain - RE

TikTok Ban : हाल ही में भारत द्वारा चीन की सैकड़ों ऐप बैन करके कई डिजिटल स्ट्राइक की हैं। इन ऐप्स में शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok भी शामिल हैं। वहीं, अब पाकिस्तान ने भी TikTok पर बैन लगाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है।बता दें, हाल ही में पाक में TikTok को बैन करने के लिए याचिका दायर कर दी गई है। हालांकि, पाक ने TikTok को बैन करने का कारण भारत की तरह सुरक्षा नहीं बताया है। बल्कि इस बेन के लिए धार्मिक कारण बताया है। बताते चलें, पाकिस्तान में हाल ही PUBG गेम पर भी बैन लगा दिया गया था।

पाकिस्तान भी देगा चीन को बड़ा झटका :

दरअसल, भारत और अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान भी TikTok को बैन करने जा रहा है। क्योंकि, TikTok को बैन करने को लेकर पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इच्छा जताई हैं। बता दें, पाक के सूचना मंत्री शिबली फराज ने भी एक न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पाक में TikTok को बैन करने को लेकर दावा किया है। बताते चलें, यदि पाक सरकार ने भी TikTok को बैन कर दिया तो, यह चीन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

TikTok से वायरल हो रहा इस्लाम विरोधी और अश्लील कंटेंट :

बताते चलें, हाल ही में जब भारत ने TikTok पर बैन लगाया था, तब उसका कारण देश की सुरक्षा और डेटा सिक्यॉरिटी को बताया था, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने TikTok को बैन करने का कारण TikTok के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस्लाम विरोधी और अश्लील कंटेंट को बताया हैं। इमरान खान TikTok के जरिए देश में फैल रही अश्लीलता को लेकर चिंता जताई है। यही कारण है कि, पाक सरकार TikTok समेत इस प्रकार की कई अन्य ऐप पर बैन लगाना चाहती है। हालांकि, कुछ जानकारों का कहना है कि, पाक सरकार का चाइनीज ऐप्स को बैन करने जैसा फैसला आसान नहीं होगा।

पाक के सूचना मंत्री ने बताया :

पाक के सूचना मंत्री शिबली फराज ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, ''पाक के वजीरेआजम (PM) इमरान खान पाक में बढ़ती नग्नता-अश्लीलता को लेकर बेहद चिंतित हैं। PM का मानना है कि, इस तरह के ऐप सामाजिक धार्मिक मूल्यों को खत्म कर दे, इससे पहले इन पर रोक लगाना जरूरी है।'' सूचना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ इस मुद्दे पर एक या दो बार नहीं बल्कि 15-16 बार चर्चा की है। वह समाज में मुख्यधारा के आउटलेट्स, सोशल मीडिया और ऐप्स के जरिए फैल रही अश्लीलता को रोकने के लिए व्यापक रणनीति चाहते हैं।

PTA के लिए आदेश जारी :

PM इमरान खान ने पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) के लिए आदेश जारी किए है कि, इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऐप्स को अश्लीलता से मुक्त किया जाए। गौरतलब है कि, PTA ने हाल ही में पाक में पांच डेटिंग ऐप्स पर भी बैन लगाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com