आयकर विभाग की ओडिशा स्थित औद्योगिक ग्रुप पर छापामारी

आयकर विभाग ने ओडिशा के एक औद्योगिक ग्रुप पर छापामारी की है। यह ग्रुप स्टील उत्पादों का निर्माण करने का काम करता है। आयकर विभाग ने इस छापेमारी से 170 करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा है।
Income tax department raids Odisha-based industrial group
Income tax department raids Odisha-based industrial group Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश का आयकर विभाग हर छोटे-मोटे औद्योगिक-समूह पर निगरानी रखता है। यदि कहीं भी कोई घोटाला या धोखाधड़ी होती है तो, आयकर विभाग उस संस्था पर छापामारी करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है। वहीं, अब आयकर विभाग ने ओडिशा के एक औद्योगिक ग्रुप पर छापामारी की है। यह ग्रुप स्टील उत्पादों का निर्माण करने का काम करता है।

170 करोड़ रुपये का काला धन :

दरअसल, आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित स्टील उत्पादों का निर्माण करने वाले औद्योगिक ग्रुप पर छापामारी के दौरान करोड़ों रूपये का खुलासा किया हैं। आयकर विभाग ने इस छापेमारी से 170 करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा है। विभाग को जानकारी मिली थी कि, इस कंपनी ने अपने ग्रुप में फर्जी निदेशक बना रखे है जो धन की हेराफेरी करते है। कंपनी के पकड़े गए यह फर्जी निदेशक के बारे में खुलासा करते हुए आयकर विभाग ने बताया कि, कंपनी ने दिहाड़ी मजदूर को ही कंपनी के निदेशक के तौर पर रख रखा था। इसके अलावा विभाग ने छापेमारी की भी जानकारी दी है।

आयकर विभाग ने दी जानकारी :

आयकर विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया है कि, ओडिशा स्थित इस औद्योगिक ग्रुप के राउरकेला और उसके आसपास स्थित ठिकानों पर अधिकारियों द्वारा 3 दिसंबर को छापामारी की गई थी। इस छापेमारी के दौरान कंपनी ने 2 वित्तीय वर्षों के लिए 17 बोगस कंपनियों के नाम पर 170 करोड़ रुपये की बोगस खरीद दिखाई थी। हालांकि, आयकर विभाग ने इन 17 बोगस कंपनियों के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इनके द्वारा अपराध कबूल करने की जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया :

अधिकारियों ने बताया है कि, जब वह छापेमारी करने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि, 'औद्योगिक ग्रुपो ने इन फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक से भी पैसे उठाए थे। इन कंपनियों के निदेशक दिहाड़ी मजदूरों को बनाया था और इन लोगों को इसके बारे में भनक तक नहीं थी कि उनके नाम पर क्या गोरखधंधा चल रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com