2032 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी, 2050 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारतः पात्रा

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने जापान के क्योटो में आयोजित 'सेंट्रल बैंकर्स सेमिनार' मेंं कहा कि भारत तेज गति से विकास कर रहा है।
(RBI) Deputy Governor Michael Debabrata Patra
(RBI) Deputy Governor Michael Debabrata Patra Raj Express

हाईलाइट्स

  • जापान में 'सेंट्रल बैंकर्स सेमिनार' में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम. पात्रा ने किया दावा

  • डिप्टी गवर्नर ने कहा अगले दशक में 10 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल कर सकता है भारत

राज एक्सप्रेस । जापान के क्योटो में नोमुरा के 40वें 'सेंट्रल बैंकर्स सेमिनार' में 'भारतीय अर्थव्यवस्था: अवसर और चुनौतियां' विषय पर बोलते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने कहा है कि भारत अगले दशक में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत 2032 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2050 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा और बदलावों के माध्यम से चुनौतियों से धीरे-धीरे उबर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के हालिया वृद्धि प्रदर्शन ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने अप्रैल, 2023 और जनवरी, 2024 के बीच संचयी रूप से 2023 के लिए अपने पूर्वानुमान को 0.8 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

आइएमएफ का अनुमान है कि भारत वैश्विक वृद्धि में 16 प्रतिशत का योगदान देगा, जो बाजार विनिमय दरों के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले दिनों में जर्मनी और जापान से आगे निकलने की स्थिति में है। क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के संदर्भ में भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से ही दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com