भारत की दरियादिली : 6 पड़ोसी देशों को मुफ्त में देगा कोरोना वैक्सीन

भारत में अब तक दो फार्मा कंपनियों की वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही देश में वैक्सीन का वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। इसी के साथ भारत अन्य 6 देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाएगा
भारत की दरियादिली : 6 पड़ोसी देशों को मुफ्त में देगा कोरोना वैक्सीन
भारत की दरियादिली : 6 पड़ोसी देशों को मुफ्त में देगा कोरोना वैक्सीनSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जब से इस पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है, तब से ही दुनियाभर के अनेक देश कोरोना की दवाई और वैक्सीन तैयार करने में लगे हुए थे। इसी बीच कई देशों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया था। जिनमें से कई देश उसका परीक्षण कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना की वैक्सीन बनाने की रेस में रूस के बाद भारत को भी जीत हासिल हो चुकी है। भारत में अब तक दो फार्मा कंपनियों की वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। साथ ही देश में कोरोना की वैक्सीन का वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। इसी बीच भारत अन्य 6 देशों को भी वैक्सीन पहुंचाएगा।

अन्य देशों में पहुंचेगी भारत की वैक्सीन :

दरअसल, भारत द्वारा कोरोना वैक्सीन तैयार करने के बाद भारत में अब वैक्सीन लगनी भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच भारत दुनिया के अनेक देशों को भी वैक्सीन देकर उनकी मदद करने के लिए तैयार है। भारत कंबोडिया के बाद अब 6 अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन मुफ्त में पहुंचाएगा। इन देशों में भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स देश शामिल है। इन देशों के अलावा जल्द ही नियामक से मंजूरी मिलने के बाद भारत से श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस को भी वैक्सीन का शिपमेंट भेज दिया जाएगा। इस बारे मे जानकारी देते हुए भारत सरकार ने घोषणा की है।

अनुदान सहायता के रूप में देगा वैक्सीन :

भारत ने अपनी दरियादिली का प्रमाण देते हुए अपने पड़ोसी देशों मुफ्त कोरोना वैक्सीन अनुदान सहायता के रूप में देने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो, आज यानि बुधवार से इन पड़ोसी 6 देशों में कोरोना वैक्सीन भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में भारत सबसे पहले भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश और सेशेल्स देशों को वैक्सीन देगा। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि, बुधवार को सबसे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन की 1.5 लाख डोज भूटान के लिए रवाना की गई है।

इस प्रकार अन्य देशों में भी भेजी जाएगी वैक्सीन :

  • कोविशील्ड वैक्सीन की 1 लाख डोज मालदीव को भेजी जाएगी।

  • कोविशील्ड वैक्सीन की 20 लाख डोज गुरुवार को बांग्लादेश भेजी जाएगी।

बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री का कहना :

बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री जाहिद मलिक ने बताया कि, 'वह खुद ढाका हवाईअड्डे पर कोविशील्ड वैक्सीन लेने के लिए मौजूद रहेंगे। विदेश मंत्रालय लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ संपर्क में है कि, भारत कितनी अतिरिक्त वैक्सीन अभी दूसरे देशों के लिए सप्लाई कर सकता है।'

भूटान के प्रधानमंत्री का कहना :

भूटान के प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि, उन्होंने भारत से सभी भूटानवासियों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। भारत ने कहा है कि वह भूटान के साथ पुराने संबंधों को समझता है और इसकी आपूर्ति जरूर करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com