देशवासियों के लिए खुशखबरी : GDP के आंकड़ों में देखने मिली थोड़ी तेजी

RBI द्वारा समय-समय पर भारत की अर्थव्यवस्था (GDP) के आंकड़े जारी करता है। पिछले कुछ समय में लगातार गिरावट के बाद अब जाकर कोई खुशखबरी मिली है क्योंकि, अब GDP के आंकड़ों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है।
GDP के आंकड़ों में देखने मिली थोड़ी तेजी
GDP के आंकड़ों में देखने मिली थोड़ी तेजी Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जैसा कि, सभी जानते हैं पिछले कुछ महीनों में लगातार भारत की आर्थिक व्यवस्था काफी गड़बड़ाई रही है। भारत का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा समय-समय पर भारत की अर्थव्यवस्था (GDP) के आंकड़े जारी करता है। पिछले कुछ समय में लगातार गिरावट के बाद अब जाकर कोई खुशखबरी मिली है क्योंकि, अब GDP के आंकड़ों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है।

GDP में दर्ज की गई बढ़त :

दरअसल, पिछले साल से भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब GDP में बढ़त दर्ज होना किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। दिसंबर तिमाही में भारत की GDP में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। इसका सीधा सा मतलब ये है कि, भारतीय अर्थव्यवस्था आई मंदी में अब हल्की तेजी देखने को मिल रही है। यदि इस तरह से ही बढ़त दर्ज की गई तो अर्थव्यवस्था जल्द ही आर्थिक मंदी से बाहर आजाएगी। हालांकि, अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि, दिसंबर तिमाही में भी GDP निगेटिव ही रह सकती है, लेकिन सामने आए आंकड़ों ने तो सबको हैरान ही कर दिया।

दिसंबर तिमाही के आंकड़े :

RBI द्वारा जारी किए गए दिसंबर तिमाही के आंकड़े बहुत ही रोचक रहे। इन आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में GDP में लगभग 8% गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। GDP के आंकड़ों का इंतजार इसलिए भी है, क्योंकि इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 23.9 फीसदी गिरी थी। इसकी मुख्य कारण यह था कि, देश भर में लागू किया गया सख्त लॉकडाउन था। जिसके चलते अर्थव्यवस्था में बुरी तरह गिरावट दर्ज की गई है।

सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था में दर्ज की गई गिरावट :

बताते चलें, सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.5% की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, कई एजेंसियां पहले से ही इस बात की आशंका जता रही थीं कि, तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था पॉजिटिव रह सकती है। रिजर्व बैंक की तरफ से दिसंबर में जारी 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' बुलेटिन में भी बताया गया था 'इकनॉमी के गहरी खाई से बाहर निकलने के संकेत मिल रहे हैं। ICICI सिक्योरिटीज ने भी 1722 कंपनियों के तिमाही नतीजों के आधार पर कहा था कि इकनॉमी में सुधार हो रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com