भारत सरकार ने एक बार फिर की 300 से ज्यादा ऐप्स बैन
भारत सरकार ने एक बार फिर की 300 से ज्यादा ऐप्स बैनSyed Dabeer Hussain - RE

भारत सरकार ने एक बार फिर की 300 से ज्यादा ऐप्स बैन

भारत सरकार द्वारा फिर 300 से ज्यादा ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है। सरकार द्वारा बैन की गई ऐप्स बेहद खतरनाक बताई जा रही हैं। ये जानकारी IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दी।

App Ban : भारत सरकार ने बीते सालों के दौरान चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 बार डिजिटल स्ट्राइक के तहत ऐप्स पर बैन लगाया था। इसके बाद इसी साल भारत सरकार द्वारा 14 फरवरी को चीन की 54 एप्लीकेशन पर बैन लगाया था। वहीं, अब एक बार फिर भारत सरकार ने 300 से ज्यादा ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है। हालांकि, भारत सरकार द्वारा जिन ऐप को बैन किया गया है। यह बेहद खतरनाक बताई जा रही हैं। इस बारे में जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दी है।

भारत में ऐप्स बैन का सिलसिला फिर शुरू :

दरअसल, भारत सरकार द्वारा देश में एक बार फिर ऐप्स बैन करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी के तहत सरकार द्वारा कुल 348 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है। इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने संसद में जानकारी दी। हालांकि, यह जानकारी उन्होंने लोकसभा सांसद रोडमल नागर के एक सवाल के उत्तर में दी है। बता दें, रोडमल नागर ने राजीव चंद्रशेखर से सवाल किया था कि, 'क्या सरकार ने देश के बाहर लोगों का डेटा भेजने वाले ऐप्स की पहचान की है और अगर ऐसे ऐप्लीकेशन हैं तो उन पर क्या एक्शन हुआ है? क्या उन पर बैन लगाया गया है?

राजीव चंद्रशेखर का उत्तर :

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर इस प्रश्न के उत्तर में कहा कि, 'देश में 348 ऐसे ऐप्स को भारत में ब्लॉक किया गया है जो देश का डेटा भेजकर सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे थे। ये ऐप्स ऐसे थे जो यूजर्स के डेटा को देश के बाहर भेज रहे थे। ये भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए सही नहीं है। इन ऐप्स को चीन ही नहीं बाकि कई और देशों में भी बनाया गया है।'

हाल ही में बैन हुआ यह गेम :

बताते चलें, हाल ही में भारत सरकार द्वारा PUBG के स्थान पर आए नए बैटल रॉयल गेम 'बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया' को भी Google Play Store और Apple Store से हटाकर भारत में बैन कर दिया गया हैं। भारत सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध इसलिए लगाया था। क्योंकि, इस गेम को लेकर ऐसी खबर आई थी कि, इस गेम के माध्यम से यूजर्स का डाटा देश के बाहर भेजा जा रहा था। इस बात को ध्यान में रखते हुए 28 जुलाई को इस गेम IT एक्ट के सेक्शन 69A के तहत भारत में बैन कर दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com