भारतीय रेलवे ने बदला अपना 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा

रेलवे ने एक बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के तहत रेलवे ने 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा बदल डाला। रेलवे ने ऐसा ट्रेन में सफर को आधुनिक बनाने ओर यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के मकसद से किया है।
भारतीय रेलवे ने बदला अपना 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा
भारतीय रेलवे ने बदला अपना 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को एक से के सुविधा देने के लिए कई योजनाएं लाती रही है। इसी के साथ ही कई तरह के बदलाव भी रेलवे द्वारा किए जाते रहे हैं। वहीं, अब रेलवे ने एक बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के तहत रेलवे ने 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा बदल डाला है और रेलवे ने ऐसा ट्रेन में सफर को आधुनिक बनाने ओर यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के मकसद से किया है।

भारतीय रेलवे का बड़ा बदलाव :

दरअसल, भारतीय रेलवे ने लगातार किए जा रहे छोटे-छोटे बदलावों के बाद अब एक बहुत बड़ा बदलाव कर डाला है। इस बदलाव में भारतीय रेलवे ने 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा बदल कर आठ कैडरों का विलय कर दिया है। इस विलय से एक सेवा भारतीय रेल मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) बनाया गया है। सरल शब्दों में समझे तो, अब रेल अधिकारी मैनेजमेंट सर्विस के अधिकारी कहे जाएंगे। इस फैसले के बाद सात दशकों से कैडरों के बीच चली आ रही लॉबिंग को एक फैसले से ही समाप्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस फैसले से अब रेलवे आधुनिकता की तरफ बढ़ेगा।

विलय को मिली मंजूरी :

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कैबिनेट ने आठ कैडरों के विलय पर पहले ही मुहर लगा दी थी। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के साथ भारतीय रेल मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) को कानूनी मान्यता मिल गई। इस मंजूरी के बाद इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल्स, लेखा, भंडारण, कार्मिक, यातायात, सिंगनल एवं टेलीकॉम कैडर समाप्त होकर यह सभी मैनेजमेंट सर्विस के अधिकारी हो गए है। इसके अलावा यह बदलाव होने के बाद एक अहम् बात यह होगी कि, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (लेवल-17) व सदस्यों सहित जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों (लेवल-16 ) व उनके समक्ष अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में इंटेलिजेंस कोशेंट (आईक्यू) के स्थान पर इमोशनल कोशेंट (IQ) फॉर्मूला चलेगा। बता दें, IQ में कई अलग मानकीकृत परीक्षणों से प्राप्त गणना के तहत अधिकारी की बुद्धि का आकलन किया जाता है।

केंद्र सरकार ने पहली बार अपनाया IQ :

इमोशनल कोशेंट (IQ) फॉर्मूला केंद्र सरकार ने पहली बार भारतीय रेल में अपनाया है। जबकि यह पहले से ही विकसित देशों में अपनाया जा रहा है। IRMS के तहत अधिकारी के प्रमोशन में वरिष्ठता के स्थान पर IQ स्तर काम करेगा। इससे रेलवे में शीर्ष पदों पर लॉबिंग की परंपरा भी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। बता दें, इस नई व्यवस्था में एक रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (CRB) एवं CEO होगा। इसके साथ चार सदस्य रेलवे बोर्ड सदस्य (अवसंरचना), सदस्य (परिचालन व व्यवसाय विकास), सदस्य (कर्षण एवं चल स्टॉक), सदस्य (वित्त) सहित दो महानिदेशक पहला महानिदेशक (मानव संसधान), महानिदेशक (संरक्षा) होंगे। वहीं, भारतीय रेल में मेट्रो रेल सहित 17 जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, रेल कोच फैक्ट्री, इंजन कारखाना, पहिया कारखाना सहित कुल 29 महाप्रबंधक होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com