देश में भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स का मार्केट शेयर काफी तेजी से बढ़ा

साल 2020 के जून में शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok के बैन होने के बाद कई ऐप्स भारत में जमकर डाउनलोड किए गए। इस प्रकार भारत में बनाए गए शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स का मार्केट शेयर काफी तेजी से बढ़ा है।
Indian short video making apps market share increased in India
Indian short video making apps market share increased in IndiaSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत में जबसे Tiktok बैन हुआ है तब से भारत में कई लोग Tiktok को बहुत मिस करते हैं। हालांकि, Tiktok बैन होने के बाद 'Instagram' ने भी अपना Tiktok से मिलता जुलता 'Reels' फीचर फेश किया था। इसके बाद अब शार्ट वीडियो बनाने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए YouTube ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर इंटरड्यूस किया था। जो कि बिलकुल Tiktok की तरह चलता है। इस प्रकार से ही भारत में इस प्रकार के सैकड़ों ऐप्स लांच हो चुके हैं।

40% मार्केट शेयर :

दरअसल, भारत में Tiktok के बैन होने के बाद से ही Tiktok जैसी कई भारतीय ऐप्स का क्रेज जनता में देखने को मिल रहा है, ऐसे में 'Instagram' और 'YouTube' ने भी अपने नए फीचर लांच कर दिए थे। जो बिलकुल टिकटॉक जैसे ही शोर्ट वीडियोस मैकिंग के काम आते है। बताते चलें, इस प्रकार इसी साल 2020 के जून में शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok के बैन होने के बाद कई ऐप्स भारत में जमकर डाउनलोड किए गए। इस प्रकार सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बनाए गए शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स का मार्केट शेयर काफी तेजी से बढ़ कर Tiktok के लगभग 40% मार्केट शेयर तक पहुंच गया।

जोश सबसे आगे

बताते चलें, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले दिनों TikTok के बैन होने के बाद चिंगारी, रोपोसो स्नेक वीडियो आदि जैसे कई ऐप्स लांच किए गए हैं, लेकिन इन सब में भी सबसे आगे भारत की शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप जोश (Josh) ने पहला स्थान हासिल किया है। बता दें, TikTok के बैन होने के पहले भारत में सबसे बड़ा मार्केट TikTok का ही था। गौरतलब है कि, जून, 2018 में भारत में TikTok के करीब 8.5 करोड़ यूजर्स थे। जबकि, जून, 2020 तक यह आंकड़ा बढ़कर दोगुना होकर 16.7 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com