foreign reserves
foreign reserves Socail media

12.798 अरब डालर बढ़ोतरी के साथ 572.801 अरब डॉलर हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्च पर एक सप्ताह के बाद अच्छी खबर मिली है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 बिलियन डालर की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.397 बिलियन डालर की गिरावट आई थी।

राज एक्सप्रेस। विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्च पर एक सप्ताह के बाद अच्छी खबर मिली है। बीते 17 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 बिलियन डालर की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.397 बिलियन डालर की गिरावट आई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 572.801 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना भंडार 572.801 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले पहले अपना फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 560 अरब डॉलर का ही रह गया था, जो कि बीते तीन महीने का न्यूनतम स्तर था। इससे पहले, तीन मार्च को सप्ताह के दौरान इसमें 1.458 बिलियन डालर की बढ़ोतरी हुई थी। उससे पहले लगातार 4 सप्ताह तक इसमें कमी आई थी। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना अपना फॉरेन करेंसी असेट भी बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान फारेन करेंसी असेट 10.485 अरब डॉलर बढ़कर 505.348 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.2 अरब डॉलर की कमी हुई थी। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। आलोच्य सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार का मूल्य भी बढ़ा है। बीते 17 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 2.187 अरब डॉलर बढ़कर 44.109 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जबकि एक सप्ताह पहले इसमें 11 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 9.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.219 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले यह 5.3 करोड़ डॉलर घट कर 18.12 अरब डॉलर रह गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.125 अरब डॉलर हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com