IndiGo से सामने आया मजेदार मामला, सैकड़ो कर्मचारी हुए एक साथ गोल

कर्मचारियों के चलते एक बार फिर IndiGo एयरलाइन सुर्ख़ियों में बनी हुई है। हालांकि, यह किस्सा थोड़ा अजीब और मजेदार है, लेकिन इसके चलते एयरलाइन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
IndiGo से सामने आया मजेदार मामला, सैकड़ो कर्मचारी हुए एक साथ गोल
IndiGo से सामने आया मजेदार मामला, सैकड़ो कर्मचारी हुए एक साथ गोलSocial Media

राज एक्सप्रेस। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो (IndiGo) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कभी नुकसान के चलते तो कभी DGCA द्वारा लगाए गए जुर्माने के चलते। वहीं, अब अपने कर्मचारियों के चलते एक बार फिर IndiGo एयरलाइन सुर्ख़ियों में बनी हुई है। हालांकि, यह किस्सा थोड़ा अजीब और मजेदार है, लेकिन इसके चलते एयरलाइन को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के चलते देश की इस सबसे बड़ी एयरलाइन की लगभग 900 फ्लाइट्स प्रभावित हुई। विस्तार से जाने क्या है मामला ?

क्या है मामला ?

दरअसल, IndiGo से एक मजेदार मामला सामने आया है। इस मामले के तहत हवाई सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो (IndiGo) के बहुत सारे कर्मचारी एक साथ सिक लीव लेकर छुट्टी पर चले गए। यह मामला शनिवार का है। शनिवार को IndiGo के सैकड़ाें कर्मचारी एक ही दिन में छुट्टी लेकर टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) में इंटरव्यू देने चले गए थे। पीछे कुछ समय से Air India की भर्ती चल रही है। जिसके लिए IndiGo के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन इससे शनिवार को IndiGo में पर्याप्त स्टाफ न होने के चलते देशभर में 55% उड़ाने प्रभावित हुई। बता दें, कर्मचारी एक साथ बीमारी का बहाना करके छुट्टी लेकर चले गए थे।

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी :

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को IndiGo की केवल 45% उड़ानें समय पर संचालित हो सकी। जबकि, 55% फ्लाइट लेट हो गई। उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि, 'Air India में शनिवार को देश के कई शहरों में वॉक-इन इंटरव्यू रखा था और भर्ती अभियान का दूसरा चरण आयोजित किया गया था और मेडिकल लीव वाले IndiGo के अधिकांश केबिन क्रू सदस्य इसके लिए गए थे।'

DGCA ने माँगा IndiGo से स्पष्टीकरण :

बताते चलें, इतनी सारी फ्लाइट्स के एक साथ देर होने के चलते इस मामले में विमानन नियामक, नागरिक उड्डयन महा-निदेशालय (DGCA) द्वारा एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही DGCA ने IndiGo के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है। IndiGo की वर्तमान में हर दिन लगभग 1,600 उड़ान- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित की जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com