कानपुर से इंदौर जा रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल होने से रद्द हुई उड़ान

आज कानपूर के एयरपोर्ट पर एयरलाइन कंपनी 'इंडिगो' (IndiGo) के विमान को उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया। इस मामले में तकनीकी खराबी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। जानिए क्या है पूरा मामला...
IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल होने से रद्द हुई उड़ान
IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल होने से रद्द हुई उड़ानSocial Media

कानपुर, भारत। कई बार विमान में कोई घटना घट जाने, किसी घटना की आशंका होने, तकनीकी खराबी या अन्य किसी भी कारण के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ती है। हालांकि, कई बार प्लान के उड़ान भरने से पहले ही विमान में आई खराबी की जानकारी पता चल जाती है। जिससे उड़ान को रद्द कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला आज कानपुर से सामने आया है। इस मामले के तहत एयरलाइन कंपनी 'इंडिगो' (IndiGo) के विमान में उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया। इस मामले में तकनीकी खराबी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। जानिए क्या है पूरा मामला...

क्या है मामला ?

दरअसल, आपने कई बार विमान से जुड़े हादसों की खबरें सुनी होंगी। कभी-कभी विमान की लैंडिंग करते सामने भी विमान दुर्घटना का शिकार हो जाता है, लेकिन अगर इस खराबी का पता समय रहते चल जाए तो दुर्घटना को होने से बचाया जा सकता है। वहीं, आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से मध्य प्रदेश के इंदौर को आ रहे एक 'इंडिगो' (IndiGo) का विमान को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। यह विमान जब रनवे पर पहुंचा तब इस बात की जानकारी लगी कि, विमान में तकनीकी खराबी है और विमान का इंजन फेल हो चुका है। खबरों की मानें तो, विमान में यह खराबी रनवे पर पहुंचने के बाद हुई होगी। बता दें, इस विमान में कानपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेलने पहुंचे क्रिकेटर्स भी सवार थे।

विमान से यात्रियों को उतारा गया :

बताते चलें, विमान में आई तकनिकी खराबी के चलते इस विमान से होने वाली यात्रा को रद्द कर दिया गया और विमान से सभी यात्रियों को उतरने को कहा गया। विमान में आई इस खराबी से कानपूर से इंदौर जाने वाले उड़ान तो प्रभावित हुई ही साथ ही रनवे पर IndiGo के विमान के खड़े रहने से अन्य विमानों के लैंडिंग में भी दिक्कत हुई। इतना ही नहीं इसी के चलते मुंबई से कानपूर आये एक विमान को काफी देर हवा में ही चक्कर काटते रहना पड़ा। बता दें, यह मामला आज चार्टर्ड कैटेगरी के प्लेन के साथ आज दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास कानपूर के चकेरी एयरपोर्ट से सामने आया। इस मामले में DGCA ने जानकारी दी।

गौरतलब है कि, पिछले कुछ समय में अलग-अलग एयरलाइन्स के विमान से जुड़ी इस तरह की कई खबरें सामने आ चुकी है। चाहें वो इमरजेंसी लैंडिंग की हो या हादसे के चलते उड़ान रद्द करने की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com