Mohit Joshi
Mohit JoshiSocial Media

मोहित जोशी ने इंफोसिस से दिया इस्तीफा, अब संभालेंगे टेक महिंद्रा के MD और CEO पद की जिम्मेदारी

इंफोसिस के प्रेसीडेंट मोहित जोशी ने कंपनी के साथ 22 साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 2000 में कंपनी से और विभिन्न पदों पर लंबे समय तक कंपनी को सेवाएं दी हैं।

राज एक्सप्रेस। टेक दिग्गज इंफोसिस के प्रेसीडेंट मोहित जोशी ने कंपनी के साथ 22 साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 2000 में इंफोसिस से जुड़े थे और उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए कंपनी में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। वह फिलवक्त कंपनी में फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर/लाइफ साइंसेज बिजनेस सेगमेंट में कारोबार देखते थे। वह एजवर्व सिस्टम्स के चेयरमैन भी थे। उल्लेखनीय है कि रवि कुमार एस के कंपनी छोड़ने के बाद यह कंपनी से हाल के दिनों में दिया गया दूसरा बड़ा इस्तीफा है। रवि कुमार एस ने इंफोसिस से त्यागपत्र देकर कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नई सेवा शुरू की है।

कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा 09 जून

इंफोसिस ने मोहित जोशी के कंपनी के प्रेसीडेंट पद से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून 2023 होगा। इंफोसिस के बोर्ड ने मोहित जोशी द्वारा प्रदान की गई सेवाओं और कंपनी में उनके योगदान की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि उनके इंफोसिस छोड़ने की चर्चा फिछले कुछ समय से काफी गर्म थी। उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठकों में इंफोसिस की ओर से हिस्सा लिया था। कंपनी सूत्रों के अनुसार वह हाल ही में गोवा में हुई लीडरशिप बैठक में अहम क्लाइंट मीटिंग्स में शामिल नहीं हुए। तभी पहली बार साफ संकेत मिल गया था कि अब वह कंपनी में कुछ ही दिन के मेहमान हैं।

संभालेंगे टेक महिंद्रा में एमडी-सीईओ की जिम्मेदारी

इस बीच, टेक महिंद्रा ने एक्सचेंज को सूचित किया है कि मोहित जोशी को 20 दिसंबर 2023 से कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया जाएगा। मोहित जोशी 19 दिसंबर 2023 से टेक महिंद्रा के एमडी का पद भार ग्रहण करेंगे। कंपनी एक्ट 2013 के मुताबिक कंपनी के एमडी और सीईओ के पद पर मोहित जोशी की नियुक्ति 20 दिसंबर 2023 से लेकर 19 दिसंबर 2023 यानी 5 साल के लिए की जाएगी। मोहित जोशी ने इंफोसिस से पहले एबीएन एंब्रो, एएनजेड ग्रिंडलेज जैसी जानी-मानी कंपनियों में अहम भूमिकाओं में काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com