Instagram यूजर्स को Reels फीचर के लिए मिलेगा अलग से टैब

भारत में Tiktok बैन होने के बाद से Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर 'Reels' इंटरड्यूस किया था। जो कि बिलकुल Tiktok की तरह चलता है। वहीं, अब यूजर्स को इसका टैब अलग से मिलेगा।
Instagram launches Reels Tab
Instagram launches Reels TabKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। भारत में Tiktok बैन होने के बाद से ही सोशल मीडिया ऐप Instagram के यूजर्स Tiktok का मजा अपने Instagram पर ही ले रहे हैं। दरअसल, भारत में Tiktok बैन होने के बाद से भारत में कई लोग Tiktok को बहुत मिस कर रहे थे। उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर 'Reels' इंटरड्यूस किया था। जो कि बिलकुल Tiktok की तरह चलता है। वहीं, अब यूजर्स को इसका टैब अलग से मिलेगा।

अलग टैब से देखें Reels :

दरअसल, अब Instagram ने अपने खास फीचर 'Reels' के लिए अलग से टैब लॉन्च कर दिया है। यह फिलहाल सिर्फ भारत में लांच किया गया है। कई यूजर्स को समझ में नहीं आता था कि, Reels कहां से देखा जाए। ऐसे यूजर्स के लिए ही Instagram ने 'Reels' के टैब को अलग कर दिया है अब यह यूजर्स आसानी इस टैब को क्लिक करके शॉर्ट-वीडियो देख सकते हैं। कंपनी ने बताया कि, 'कंपनी ने अपने यूजर्स के इंट्रेस्ट और क्रिएटिविटी को मद्देनजर रखते हुए Reels फीचर के लिए अलग से टैब जारी किया है।'

कहा मिलेगा 'Reels' का टैब :

यदि आप Instagram यूजर है तो हम आपको बता दें कि , अब इस ऐप में नेविगेशन बार में एक्सप्लोर टैब के स्थान पर Reels का टैब दिया जाएगा। जैसे ही यूजर्स इस टैब को क्लिक करेंगे बैसे ही 15 सेकेंड का वीडियो चलना शुरू हो जाएगा। Instagram प्लेटफार्म फेसबुक द्वारा ही इंटरडूस किया गया है। फेसबुक द्वारा Instagram पर यह फीचर भारत से पहले ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस में भी लॉन्च किया जा चुका है। गौरतलब है कि, भारत सरकार चीन के अब तक 224 मोबाइल ऐप पर बैन लगा चुका है।

'Reels' फीचर की खासियत :

Instagram पर आये नए 'Reels' फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, आपको टिकटॉक जैसे छोटे-छोटे शार्ट वीडियोस देखने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलॉड करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही कोई भी Instagram यूजर इसपर 15 सेकंड्स तक शार्ट वीडियो बना कर पोस्ट कर सकता है। इस फीचर से लूप वीडियो क्लिप बनाई जा सकती हैं। साथ ही यूजर्स इसमें Tiktok की तरह ही अपने पसंद के अलग-अलग सांग्स और डायलॉग्स ऐड कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com