Instagram ने पेश किया Tiktok जैसा नया फीचर 'Reels'

यदि आप सोशल मीडिया ऐप Instagram इस्तेमाल करते हैं तो अब आप Instagram पर ही ले सकेंगे Tiktok का मजा। दरअसल,Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर इंटरड्यूस किया है। जो बिलकुल Tiktok की तरह चलता है
Instagram New Feature Reels
Instagram New Feature ReelsSocial Media

राज एक्सप्रेस। यदि आप सोशल मीडिया ऐप Instagram का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप Instagram पर ही ले सकेंगे Tiktok का मजा। दरअसल, भारत में जबसे Tiktok बैन हुआ है तब से भारत में कई लोग Tiktok को बहुत मिस करते हैं। इसलिए ही ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर इंटरड्यूस किया है। जो कि बिलकुल Tiktok की तरह चलता है।

Instagram का नया फीचर :

भारत में Tiktok के बैन होने के बाद से ही टिकटोक जैसी कई भारतीय ऐप्स का क्रेज जनता में देखने को मिल रहा है ऐसे में। Instagram ने अपने अपना एक नया फीचर लांच कर दिया है। यह बिलकुल टिकटोक जैसे ही शोर्ट वीडियोस मैकिंग फीचर है। इसे Instagram ने 'Reels' नाम से लॉन्च किया है। यदि आप Instagram का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने Instagram में इस फीचर को देख सकते हैं।

अन्य देशों में भी लांच :

यदि आपके Instagram में यह फीचर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है तो आप अपने Instagram को अपडेट कर लें। क्योंकि, भारत में यह फीचर कल ही आया है। कई लोगों के Instagram में यह फीचर दिखना भी शुरू हो गया है। बता दें, Instagram प्लेटफार्म फेसबुक द्वारा ही इंटरडूस किया गया है। फेसबुक द्वारा Instagram पर यह नया फीचर भारत से पहले ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस में भी लॉन्च कर चुका है।

'Reels' फीचर की खासियत :

Instagram पर आये नए 'Reels' फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, आपको टिकटॉक जैसे छोटे-छोटे शार्ट वीडियोस देखने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलॉड करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही कोई भी Instagram यूजर इसपर 15 सेकंड्स तक शार्ट वीडियो बना कर पोस्ट कर सकता है। इस फीचर से लूप वीडियो क्लिप बनाई जा सकती हैं। साथ ही यूजर्स इसमें Tiktok की तरह ही अपने पसंद के अलग-अलग सांग्स और डायलॉग्स ऐड कर सकते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com