CAA विरोध प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं ठप

CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के चलते मध्यप्रदेश में इंटरनेट सेवाएं ठप नजर आईं। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश में पहले भी कई बार हुआ है इंटरनेट बंद।
Internet Shutdown in Madhya Pradesh
Internet Shutdown in Madhya PradeshKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश में इंटरनेट सेवाएं हुईं ठप

  • मध्य प्रदेश में पहले भी कई बार हुआ है नेट बंद

  • विरोध प्रदर्शन के चलते लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

  • यातायात के साधन भी ठप नजर आये

राज एक्सप्रेस। आज भारत में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) को लेकर जगह-जगह पर विवाद हो रहा है। सड़कों पर बवाल मचा हुआ है। लोग विरोध प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। इन सब के बीच देश भर के कई राज्यों में टेलिकॉम कंपनियों द्वारा इंटरनेट की सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि, देश के कई राज्यों में इंटरनेट की सुविधाएं बंद की गई हो। टेलिकॉम कंपनियां यह फैसला सरकार के आदेशों पर लेती रहती हैं। एक नजर डालते हैं देश के उन राज्यों में जहां कई बार इंटरनेट सुविधाएं बंद हुई हैं।

इंटरनेट बंद होने वाले देश के राज्यों की लिस्ट :

  • जम्मू और कश्मीर (श्रीनगर) - 180 बार

  • राजस्थान - 67 बार

  • उत्तर प्रदेश - 25 बार

  • हरियाणा - 13 बार

  • गुजरात - 11 बार

  • बिहार - 11 बार

  • महाराष्ट्र -10 बार

  • वेस्ट बंगाल - 9 बार

  • त्रिपुरा - 5 बार

  • मणिपुर - 5 बार

  • मेघालय - 5 बार

  • मध्य प्रेदश - 5 बार

  • उड़ीसा - 5 बार

  • अरुणाचल प्रदेश - 4 बार

  • पंजाब - 4 बार

  • नागालैंड - 3 बार

  • असम - 3 बार

  • उत्तराखंड - 2 बार

  • झारखंड - 1 बार

  • छत्तीसगढ़ - 1 बार

  • तमिलनाडु - 1 बार

  • कर्नाटक - 1 बार

क्यों बंद हुआ इंटरनेट :

वैसे तो, पूरे देश के कई राज्यों में 180 बार से लेकर 1 बार तक इंटरनेट की सुविधा बंद हुई है, टेलिकॉम कंपनियों को इंटरनेट बंद करने जैसा फैसला किसी गंभीर मुद्दों के कारण लेना पड़ता है , वहीं फिलहाल आज (20/12/2019 ) मध्य प्रदेश के भोपाल राज्य में नागरिकता संशोधन बिल के चलते हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण टेलिकॉम कंपनियों को इंटरनेट बंद करने जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ा है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी 5 बार इंटरनेट बंद किया गया था।

10-11-2019 : (पांचवी बार)

मध्य प्रदेश में आखिरी बार इंटरनेट 10-11-2019 को बंद किया गया था। MP में उस समय सुविधाएं इसलिए बंद कर दी गई थी, क्योंकि अधिकारियों से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जनता ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस निकालना चाहती थी। राज्य में जिला अधिकारियों द्वारा 30 नवंबर तक रैलियों और जुलूसों के लिए सभी प्रकार की अनुमतियों का खंडन किया जा रहा था।

05-09-2018 : (चौथी बार)

मध्य प्रदेश में 35 संगठनों द्वारा भारत बंद के विरोध के आह्वान के बाद, कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर 5 सितंबर को शाम 8 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था। ये सेवाएं अगले गुरुवार शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दी गईं थीं।

09-04-2018 : (तीसरी बार)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना और जबलपुर जिलों में सोमवार 9 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान अफवाह फैलने और हिंसा फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं थीं।

02-04-2018 : (दूसरी बार) :

SC/ST एक्ट को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दलित संगठनों द्वारा भारत बंद के दौरान चार लोगों की हत्या हुई थी। उस समय भी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

06-06-2017 : (पहली बार) :

मध्यप्रदेश में 6 जून, 2017 को मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, इंदौर, देवास जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया था और यह सेवाएं दोबारा 11 जून, 2017 को प्रारम्भ की गईं थीं।

अन्य नुकसान :

इन दिनों जोरों शोरो से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, देश में लोगों को अनेक नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोग अपने घरों से बहार नहीं निकल पा रहे हैं और न ही अपने काम पर जा पा रहे हैं। यहां तक कि, कई जगह तो यातायात के साधन भी ठप नजर आये। इतना ही नहीं चहल-पहल वाले सभी मार्केटों को बंद कर दिया गया है जिससे व्यपारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com