हरियाणा के 7 जिलों में लगी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक

देश की राजधानी के बाद अब हरियाणा के 7 जिलों में भी इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यहां, 2G/3G/4G/CDMA/GPRS जैसी सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।
हरियाणा के 7 जिलों में लगी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक
हरियाणा के 7 जिलों में लगी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोकSyed Dabeer Hussain - RE

हरियाणा। दुनियाभर में कभी भी कोई ऐसी गंभीर परिस्थितियां बनती है, जिसमे इंटरनेट के चलते हालात बिगड़ सकते हैं तो इन बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार इंटरनेट की 3G और 4G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रोक देती है। हालांकि, इस दौरान 2G सेवाएं चालू रहती हैं। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों भारत की राजधानी में भी हुआ था। वहीं, अब हरियाणा के 7 जिलों में भी इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हैं, लेकिन इन दिनों बंद हुई सेवाओं में 2G सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। जी हां, यहां 2G/3G/4G/CDMA/GPRS जैसी सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

हरियाणा के 7 जिलों में बंद हुई इंटरनेट की सेवा :

स्मार्ट फोन के इस दौर में पूरी दुनिया में आज इंटरनेट इस्तेमाल में आने वाली एक ऐसी जरूरी सुविधा बन गई है, जिसके बिना रह पाना काफी मुश्किल हो गया है, लेकिन अब हरियाणा के 7 जिलों में लोगों को बिना इंटरनेट के रहना पड़ेगा। इन जिलों में कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर शामिल है। बता दें, इन सभी जिलों में सिर्फ वॉयस कॉलिंग सर्विस जारी रहेगी। इसके अलावा इंटरनेट सेवाएं, SMS सेवाओं और मोबाइल नेटवर्क की डोंगल सेवाएं बंद कर दी गई है। यह सेवाएं आज शाम पांच बजे तक ठप रहेंगी। हालांकि, अन्य 10 जिलों में सेवा बहाल हुईं।

अफवाहों को रोकने के लिए बंद की गई सेवाएं :

एक प्रवक्ता ने बताया कि, 'दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत दुष्प्रचार और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। BSNL सहित हरियाणा की सभी टेलिकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इस आदेश के उल्लंघन का दोषी पाया गया तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com