ईरान ने की नए तेल क्षेत्र की खोज

ईरान का तेल क्षेत्र पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर जाना जाता है, हाल ही में ईरान ने नये तेल क्षेत्र की खोज की है। इस खोज से ईरान को दुनिया में तेल क्षेत्र के मामले में तीसरा स्थान प्राप्त हो जाएगा।
Iran Oil Discovery
Iran Oil DiscoveryKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • तेल के लिए चौथे नंबर पर जाना जाता है ईरान

  • ईरान ने की नए तेल क्षेत्र की खोज

  • इस खोज से पा लेगा तीसरा स्थान

  • राष्ट्रपति हसन रूहानी ने घोषणा कर दी जानकारी

राज एक्सप्रेस। वैसे तो वेनेज़ुएला में सबसे अधिक मात्रा में तेल पाया जाता है और वेनेज़ुएला मुख्य रूप से तेल के लिए ही जाना जाता है, लेकिन अभी हाल ही में ईरान में काफी मात्रा में तेल मिला है, जानकारों के अनुसार इस मिले हुए तेल की मात्रा 53 अरब बैरल है। इस बात की सूचना स्वयं ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने घोषणा कर दी।

ख़ुशी की खबर :

काफी समय से ईरान पर चारों तरफ के देशों द्वारा कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके चलते ईरान बहुत परेशान था। इतना ही नहीं खबरों के अनुसार, कहा तो यह भी जा रहा है कि, पिछले एक दशक में ईरान की अर्थव्यवस्था में यह एक मुख्य बदलाव है। अब ऐसे में ईरान के लिए तेल मिलना एक बहुत ही ख़ुशी की खबर है। जानकारी के मुताबिक, मिले हुये तेल का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम ईरान के 2,400 वर्ग किलोमीटर इलाक़ों में फैला हुआ पाया गया है। ईरान के राष्ट्रपति ने बताया-

"ईरान के जिस इलाके में तेल पाया गया है वो ईरान के ख़ुज़ेस्तान प्रांत में है। अभी तक ईरान के अहवाज़ तेल क्षेत्र में 65 बैरल तेल पाया जाता था, लेकिन अब यह तेल क्षेत्र इसके बाद देश का दूसरा बड़ा तेल क्षेत्र कहलाएगा।"

हसन रूहानी, ईरान के राष्ट्रपति

कुल तेल की मात्रा में 34% की बढ़ोत्तरी:

ईरान तेल निर्यात करने वाले देशों के ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) नाम के संगठन का संस्थापक देश रहा है, हालांकि ईरान के पास वर्तमान में कुल प्रमाणित तेल भंडार 155.6 अरब बैरल मौजूद था, लेकिन अब ये नया तेल क्षेत्र मिलने के बाद ईरान के पास कुल तेल की मात्रा में 34% और अधिक बढ़ी है। जानकारी के अनुसार ईरान को तेल भंडार के लिए दुनिया भर में चौथा स्थान प्राप्त है।

तीसरा सबसे बड़ा तेल भंडार :

वही ईरान दुनिया का दूसरा बड़ा गैस भंडार वाला देश भी माना जाता है और पिछले माह ही ईरान द्वारा गैस भंडार से जुड़ी एक नई घोषणा भी की गई थी, घोषणा में बताया गया कि, देश में प्राकृतिक गैस की नई खोज के द्वारा ईरान के राजस्व में 40 अरब डॉलर जुड़ेगा। तेल की इस खोज के द्वारा ईरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल भंडार बन जाएगा।

अमरीका पर बोले हमला :

ईरान में हुई तेल की नई खोज की घोषणा करते हुए रूहानी ने अमेरिका पर निशाना साधते हुआ कहा, ''हम लोग अमेरिका से कहना चाहते हैं कि,

"हम भी एक अमीर देश हैं और आपकी शत्रुता के साथ कठोर प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के तेल उद्योग के कामगारों और इंजीनियरों ने नए तेल क्षेत्र की खोज कर ली है।"

हसन रूहानी, ईरान के राष्ट्रपति

एक नजर डालें क्रम से उन देशों के नाम पर जिनके पास कच्चा तेल पाया जाता है, यह भी जानिए कि, इन देशों के पास कितना बैरल कच्चा तेल उपलब्ध है।

  1. वेनेज़ुएला - 302,300,000,000 बैरल

  2. सऊदी अरब - 266,200,000,000 बैरल

  3. कनाडा - 170,500,000,000 बैरल

  4. ईरान - 157,200,000,000 बैरल

  5. इराक़ - 148,800,000,000 बैरल

  6. कुवैत - 101,500,000,000 बैरल

  7. संयुक्त अरब अमीरात - 97,800,000,000 बैरल

  8. रूस - 80,000,000,000 बैरल

  9. ब्राज़ील - 12,630,000,000 बैरल

  10. भारत - 4,495,000,000 बैरल

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com