Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्मSocial Media

Isha Ambani ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बेटी को आदिया और बेटे को दिया कृष्णा नाम

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) से जुड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर आई है कि, ईशा अंबानी ने बीते दिन शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

राज एक्सप्रेस। देश के सबसे धनवान शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) से जुड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर आई है कि, ईशा अंबानी ने बीते दिन शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हुई है। बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है।

बच्चों का रखा ये नाम:

बता दें कि, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। ईशा और आनंद पीरामल की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी। ईशा और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।

परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान:

जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ-साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल की तरफ से जारी मीडिया स्टेटमेंट में कहा गया है कि, उन्हें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए, बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं। ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है।

साल 2018 में हुई थी शादी:

जानकारी के लिए बता दें कि, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी चार साल पहले (12 दिसंबर 2018) को मुंबई में हुई थी। दोनों के शादी में फिल्मी जगत से राजनीती जगत के कई लोग शामिल हुए थे। ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी हैं। वो रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर हैं। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में ईशा अंबानी सबसे बड़ी हैं। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि, आनंद पिरामल की मां स्वाति पिरामल पेशे से इंडस्ट्रियलिस्ट हैं।

बता दें, मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com