Jaguar Land Rover के CEO थिएरी बोलोर ने दिया इस्तीफा
Jaguar Land Rover के CEO थिएरी बोलोर ने दिया इस्तीफाSocial Media

Jaguar Land Rover के CEO थिएरी बोलेर ने दिया इस्तीफा

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover के CEO थिएरी बोलेर ने कुछ व्यक्तिगत कारणों (Personal Reasons) से अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें, यह जानकारी Tata Motors ने आज यानी बुधवार को दी है।

ऑटोमोबाइल। कई बार किसी बड़ी कंपनी के कर्मचारियों या उच्च पद पर पदस्थ अधिकारी को भी किसी व्यक्तिगत कारण या किसी अन्य कारणों के चलते अपना इस्तीफा देना पड़ता है। वहीं, अब एसी खबर सामने आई है कि, दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी 'जगुआर लैंड रोवर' (Jaguar Land Rover) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) थिएरी बोलेर ने कुछ व्यक्तिगत कारणों (Personal Reasons) से अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें, इस जानकारी की पुष्टि टाटा मोटर्स (Tata Motors) द्वारा आज यानी बुधवार को दी गई है।

JLR के CEO ने दिया इस्तीफा :

दरअसल, 'जगुआर लैंड रोवर' (JLR) कंपनी Tata Motors की ही पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है। इसलिए, Tata Motors ने JLR के CEO थिएरी बोलेर (Thierry Boller) ने कंपनी से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। बता दें, थिएरी बोलेर ने जगुआर लैंड रोवर में सितंबर 2020 में CEO का पद संभाला था। JLR कंपनी में दो साल दो महीने का सफ़र तय करने के बाद थिएरी बोलेर ने कुछ व्यक्तिगत कारणों से CEO पद से इस्तीफा दे दिया है।

थिएरी बोलेर का कहना :

अपना इस्तीफा देते हुए JLR के CEO थिएरी बोलेर ने कहा, 'हमने पिछले दो साल में जगुआर लैंड रोवर में एक साथ जो हासिल किया है, उस पर बहुत गर्व है। एक मॉडर्न लक्जरी बिजनेस के रूप में कंपनी का एक सस्टेनेबल, प्रॉफिटेबल फ्यूटर की दिशा में ट्रांसफॉर्मेशन तेज गति से चल रहा है।' इस बात के साथ ही थिएरी बोलेर (Thierry Boller) ने पूरी टीम को उनके समर्पण और जुनून के लिए धन्यवाद दिया है।साथ ही पूरे ऑर्गेनाइजेशन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

थिएरी बोलेर की जगह लेंगे यह शख्स :

बताते चलें, थिएरी बोलेर की जगह अब अंतरिम CEO का पद एड्रियन मार्डेल (Adrian Mardell) संभालेंगे। एड्रियन मार्डेल जगुआर लैंड रोवर पिछले 32 साल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने तीन साल से एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य का पद भी संभाला है। उधर, थिएरी बोलेर की बिदाई के मौके पर टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने उन्हें जगुआर लैंड रोवर में इतने समय तक दिए उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही चंद्रशेखरन ने कहा, 'कंपनी को भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार करते हुए, एक सफल परिवर्तन की नींव रखी गई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com