Amazon फाउंडर ने की जलवायु परिवर्तन के लिए दान करने की घोषणा

Amazon फाउंडर 'जेफ बेजोस' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए दान करने की घोषणा की। इतना ही नहीं जेफ बेजोस ने की पृथ्वी को एक साथ सुरक्षित रखने की बात भी कही।
Jeff Bezos donates 10 billion dollars to climate change
Jeff Bezos donates 10 billion dollars to climate changeKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • Amazon फाउंडर 'जेफ बेजोस' ने की दान करने की घोषणा

  • जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए करेंगे दान

  • दान की रकम है 71 हजार 419 करोड़ रुपये

  • जेफ बेजोस ने की पृथ्वी को एक साथ सुरक्षित रखने की बात

  • बेजोस गर्मी में शुरू करेंगे अनुदान

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में बहुचर्चित ऑनलाइन शॉपिंग साईट 'Amazon' के फाउंडर 'जेफ बेजोस' का नाम आये दिन चर्चा में रहता है हालांकि, उन्हें दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के नाते लोग जानते ही हैं, लेकिन हाल ही में उनका नाम व्हाट्सएप्प हैक होने के चलते चर्चा में आया था। वहीं, अब जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन को लेकर बड़ी घोषणा की है जिसके लिए वो एक बार फिर चर्चा में हैं।

जेफ बेजोस की घोषणा :

Amazon के फाउंडर 'जेफ बेजोस' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पृथ्वी की एक फोटो शेयर करते हुए जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए लगभग 71 हजार 419 करोड़ रुपये (10 बिलियन डॉलर) दान करने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने अपनी दान करने की इच्छा जताते हुए यह भी बताया कि, दान की रकम उनकी कुल संपत्ति का 7.7% हिस्सा है। बताते चलें कि, जेफ बेजोस की कुल संपत्ति लगभग 9 लाख 28 हजार 444 करोड़ रुपये (130 बिलियन डॉलर) है।

इंस्टाग्राम पर दी जनकारी :

जेफ बेजोस द्वारा सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी गई कि, जेफ बेजोस जल्दी ही बेजोस अर्थ फंड की शुरुआत करेंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि,

"आज, मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि, मैं 'बेजोस अर्थ फंड' लॉन्च कर रहा हूं।

जलवायु परिवर्तन हमारे ग्रह के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं ज्ञात तरीकों को बढ़ाने और दोनों के साथ-साथ इस ग्रह पर जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव से लड़ने के नए तरीकों का पता लगाने के लिए दोनों के साथ काम करना चाहता हूं। यह वैश्विक पहल वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों को निधि देगी - कोई भी प्रयास जो प्राकृतिक दुनिया को संरक्षित और संरक्षित करने में मदद करने के लिए एक वास्तविक संभावना प्रदान करता है। हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। यह बड़ी कंपनियों, छोटी कंपनियों, राष्ट्र राज्यों, वैश्विक संगठनों और व्यक्तियों से सामूहिक कार्रवाई करने जा रहा है।

⁣⁣⁣मैं 'बेजोस अर्थ फंड' शुरू करने के लिए 10 बिलियन डॉलर का कमिटमेंट कर रहा हूं और इस गर्मी में अनुदान जारी करना शुरू करूंगा। पृथ्वी एक ऐसी चीज है जो हम सभी के लिए समान है - चलो इसे एक साथ सुरक्षित रखें।" ⁣⁣⁣

- जेफ

अमेजन के कर्मचारियों का है अभियान :

खबरों के अनुसार, जेफ बेजोस पर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की पहल को लेकर फंड बनाने के लिए अमेजन के कर्मचारियों द्वारा दबाव बनाया गया था। इतना ही नहीं अमेजन कंपनी के लगभग 350 कर्मचारियों ने मिलकर जनवरी में एक अभियान चलाया था, जिसके लिए इन सभी ने हस्ताक्षर किये थे। इस अभियान के अनुसार, साल 2030 तक कार्बन उत्सर्जन का प्रतिशत शून्य के स्तर पर होना चाहिए। इसके अलावा सितंबर में बेजोस ने बताया था कि, कंपनी का लक्ष्य 2040 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने का है। साथ ही 100% रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग करते हुए 1 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने की योजना है।

बेजोस की निंदा :

आपको चलें कि, ऑस्ट्रेलिया के Amazon जंगलों में लगी आग के कारण हुए नुकसान के लिए पिछले महीने ही बेजोस ने 6.90 लाख डॉलर (भारतीय करेंसी में 4.90 करोड़ रुपए) देने की घोषणा की थी। हालांकि, उनकी नेटवर्थ को देखते हुए इस दान के लिए लोगों ने बेजोस की निंदा भी की थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com