Jeff Bezos ने किया अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट बेचने से इंकार
Jeff Bezos ने किया अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट बेचने से इंकारKavita Singh Rathore -RE

Jeff Bezos ने किया अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट बेचने से इंकार

Amazon के संस्थापक Jeff Bezos अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। खबर यह है कि, उन्होंने ने अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट को बेचने से मना कर दिया। इस मामले में एक रिपोर्ट सामने आई है।

राज एक्सप्रेस। बीते दिनों छंटनी के चलते ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के संस्थापक 'जेफ बेजोस' (Jeff Bezos) के स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। जिसके चलते वह चर्चा में थे। वहीँ, अब एक बार फिर अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। खबर यह है कि, Jeff Bezos ने अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट को बेचने से मना कर दिया है। इस मामले में एक रिपोर्ट सामने आई है।

Jeff Bezos ने किया पोस्ट को बेचने से इनकार :

दरअसल, Amazon के संस्थापक 'जेफ बेजोस' (Jeff Bezos) ने अमेरिकी अखबार वाशिंगटन ने पोस्ट बेचने से इनकार कर दिया है। इस मामले में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jeff Bezos के प्रवक्ता ने बताया है कि, 'वाशिंगटन पोस्ट नहीं बेचा जाएगा। हालांकि, पहले मीडिया से इस तरह की खबर सामने आई थी कि, Jeff Bezos फुटबॉल टीम वाशिंगटन कमांडर्स को खरीदने के लिए अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट को बेच सकते हैं।' बता दें, साल 2013 में Jeff Bezos ने वाशिंगटन पोस्ट को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। इसी को लेकर खबर थी कि, वह इसे बेच सकते हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया :

न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि, 'Jeff Bezos कमांडर्स को इसके मालिक डैन स्नाइडर से खरीदने की कोशिश में हैं। वाशिंगटन कमांडर्स ने 1983, 1988 और 1992 में लोम्बार्डी ट्रॉफी अपने नाम की है। बेजोस कह चुके हैं कि फुटबॉल उनका पसंदीदा खेल है।' गौरतलब है कि, Jeff Bezos ने Amazon से CEO का 5 जुलाई 2021 को छोड़ दिया था। तब से Amazon के दूसरे अधिकारी एंडी जेसी कंपनी में CEO का पद संभाल रहे हैं। बता दें, Jeff Bezos ने 5 जुलाई 1994 में को Amazon कंपनी की स्थापना की थी। Jeff Bezos वर्तमान समय में दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी वर्तमान संपत्ति 9.85 लाख करोड़ रुपए (120.7 अरब डॉलर) है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com