Amazon के छंटनी का ऐलान करते ही लुढ़क गए Jeff Bezos के स्टॉक
Amazon के छंटनी का ऐलान करते ही लुढ़क गए Jeff Bezos के स्टॉकSocial Media

Amazon के छंटनी का ऐलान करते ही लुढ़क गए Jeff Bezos के स्टॉक, उठाना पड़ा करोड़ो का नुकसान

छंटनी का ऐलान करना तो जैसे कंपनी के संस्थापक 'जेफ बेजोस' (Jeff Bezos) के लिए किसी झटके से कम साबित नहीं हुआ है। क्योंकि, ऐलान होने के दूसरे दिन ही Jeff Bezos के स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

Jeff Bezos Stock Decline : बीते कुछ समय से कई कंपनियों में छंटनी का दौर जारी रहा है। पिछले साल के आखिरी महीनों में लगातार कई दिग्गज कंपनियां छंटनी का ऐलान कर रही है। उनमें ही ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon का नाम भी शामिल है। वहीँ, बीते दिन Amazon ने एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया था। यह ऐलान तो जैसे कंपनी के संस्थापक 'जेफ बेजोस' (Jeff Bezos) के लिए किसी झटके से कम साबित नहीं हुआ है। क्योंकि, ऐलान होने के दूसरे दिन ही Jeff Bezos के स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

Jeff Bezos के स्टॉक में आई भारी गिरावट :

दरअसल, ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon ने बीते दिन फिर छंटनी करने की जानकारी दी है। कंपनी ने इस बार 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही थी। वहीं, यह छंटनी होने से पहले ही Jeff Bezos के स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज हो गई, जिससे उन्हें 5 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं मात्र एक दिन में कंपनी के शेयर में लगभग 1% की गिरावट भी दर्ज हुई। इस प्रकार देखा जाए तो, कंपनी के संस्थापक को एक दिन में अपनी नेट वर्थ में 600 मिलियन डॉलर यानी 5,539 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।

दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति :

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने बुधवार अनिश्चित अर्थव्यवस्था के चलते छंटनी करने का ऐलान किया था। इसके बाद अगला दिन कंपनी के लिए काफी बुरा साबित हुआ। Amazon के स्टॉक में दर्ज हुई गिरावट ने सीधे तौर पर संस्थापक Jeff Bezos की नेट वर्थ को प्रभावित किया है। इसके अलावा ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार बुधवार को Jeff Bezos की संपत्ति में 675 मिलियन डॉलर की गिरावट रही। हालांकि, वर्तमान समय में अब भी उनके पास 108 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस प्रकार वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com